Weather News: राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, श्रीगंगानगर में तापमान 47.3 डिग्री तक पहुंचा; जानें हाल
Weather: मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में इस सप्ताह तेज गर्मी और लू जैसे हालात बने रहेंगे। खासकर गंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में अगले दो से तीन दिनों तक तापमान 47 से 48 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में सोमवार को जबरदस्त गर्मी का दौर जारी रहा। प्रदेश के श्रीगंगानगर जिले में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया, जहां पारा 47.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जयपुर मौसम केन्द्र ने जानकारी दी है कि अगले कुछ दिनों तक राज्यभर में गर्म और शुष्क मौसम बना रहेगा।
सोमवार को राजस्थान के कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से कहीं ज्यादा रहा। बीकानेर में 45.8 डिग्री, चूरू में 45.6 डिग्री, फलोदी में 45.2 डिग्री, जैसलमेर में 45 डिग्री, बाड़मेर में 44.7 डिग्री, अलवर और पिलानी में 44.4 डिग्री, जबकि राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पढ़ें: 'जल का कोई विकल्प नहीं, प्रदेश का लगभग 72 प्रतिशत भाग अतिदोहित श्रेणी में'...CM भजनलाल शर्मा बोले
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में इस सप्ताह तेज गर्मी और लू जैसे हालात बने रहेंगे। खासकर गंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में अगले दो से तीन दिनों तक तापमान 47 से 48 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं पूर्वी राजस्थान में भी अगले तीन से चार दिनों तक लू चलने की संभावना जताई गई है और वहां भी मौसम शुष्क बना रहेगा।
हालांकि कोटा और भरतपुर संभाग में 15 और 16 जून को कुछ राहत मिल सकती है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।