सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Rain Alert in Some Areas Heatwave in Others

Rajasthan Weather: कहीं बारिश का अलर्ट, कहीं हीटवेव का कहर; जानिए अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु सिंह Updated Sun, 26 Apr 2026 07:56 AM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan Weather: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से राजस्थान में मौसम बदल गया है। कई जिलों में हल्की बारिश और ओले गिरने से गर्मी से राहत मिली, लेकिन हीटवेव का खतरा अभी बना हुआ है। अगले तीन दिन आंधी-बारिश की संभावना के साथ कुछ जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

Rajasthan Weather Rain Alert in Some Areas Heatwave in Others
राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

तेज गर्मी, उमस और हीटवेव से जूझ रहे राजस्थान के लोगों को शनिवार को थोड़ी राहत जरूर मिली। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से कई जिलों में मौसम ने करवट ली और हल्की बारिश के साथ कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। इससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई, हालांकि गर्मी का असर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।
Trending Videos


मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले तीन दिन तक इस सिस्टम का प्रभाव बना रहेगा। इस दौरान कुछ इलाकों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज इन जिलों में अलर्ट
आज राज्य के 2 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 13 जिलों में हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट लागू है। इसी बीच बाड़मेर में शनिवार को अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा।

सभी शहरों में पारा 40 डिग्री के पार
पिछले 24 घंटों के मौसम पर नजर डालें तो राज्य के सभी प्रमुख शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। जैसलमेर, जोधपुर, कोटा, बीकानेर और बाड़मेर जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। कई स्थानों पर भीषण गर्मी के साथ उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी।

ये भी पढ़ें-  हनी ट्रैप गिरोह का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार, वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल

जयपुर में सीजन की सबसे गर्म रात
राजधानी जयपुर में शनिवार को दिनभर तेज गर्मी रही। दोपहर बाद बादल छाने से मौसम में थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन रात का तापमान असामान्य रूप से अधिक दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब 7 डिग्री ज्यादा है। इस सीजन में यह जयपुर की सबसे गर्म रात मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed