{"_id":"676f7437a82b97861b07416e","slug":"rajasthan-weather-rajasthan-engulfed-in-dense-fog-after-rain-road-and-air-traffic-affected-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather: बारिश के बाद कोहरे में लिपटा राजस्थान, जानिए क्या है 22 जिलों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather: बारिश के बाद कोहरे में लिपटा राजस्थान, जानिए क्या है 22 जिलों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 28 Dec 2024 09:46 AM IST
विज्ञापन
सार
Rajasthan Weather Update Today : बारिश के बाद पूरा राजस्थान घने कोहरे की जद में है। मौसम विभाग ने राजधानी जयपुर सहित 22 जिलों में अति घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है।
राजस्थान में बढ़ी धुंध।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान में जबरदस्त धुंध और कोहरे की चपेट में आ गया है। मौसम विभाग की ताजा अपडेट है कि राजस्थान के 22 जिलों शनिवार को कोहरे का जबरदस्त असर रहेगा। इससे रेल, सड़क और हवाई मार्ग पर यातायात बाधित होने की आशंका है। शुक्रवार को भी राजस्थान में इंडिगो की तीन उड़ानों को खराब मौसम के चलते डॉयवर्ड करना पड़ गया था।
Trending Videos
राजस्थान से गुजरने वाले एनएच पर कोहरा और शीतलहर की चेतावनी
मौसम केंद्र ने राजस्थान से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर जयपुर से भरतपुर, जयपुर से सीकर और जयपुर से बीकानेर मार्ग पर अति घना कोहरा छाए जाने की चेतावनी दी है। इस दौरान यहां विजिबिलिटी बहुत कम रहेगी। जयपुर-अलवर, जयपुर-अजमेर व अजमेर-उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी अति घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी गई है। इसी तरह राष्ट्रीय राजमार्ग 15, 65, 76, 89 और 12 पर भी अगले तीन दिन तक अति घना कोहरा और शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे सर्द दिन
बारिश के चलते कई शहरों में दिन के अधिकतम तामपान में ही जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटों में दिन के अधिकतम तापमान में 7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी जयपुर में दिन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। यहां दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहा। इसमें 4 डिग्री से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। चुरू में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रहा। अलवर में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। जैसलमेर में 9.6 डिग्री, संगरिया में 9.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

कमेंट
कमेंट X