फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Today: Heat wave alert in Rajasthan, temperature in Ganganagar reaches 46 degrees

Rajasthan Weather Today: प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, गंगानगर में पारा 46 डिग्री पहुंचा, हीट वेव का अलर्ट

Sun, 18 May 2025 04:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, Jaipur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, Jaipur Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 18 May 2025 04:30 PM IST
सार

राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर जारी है। सीमावर्ती जिलों में सूरज आग उगल रहा है। अधिकतम तापमान का स्तर 46 डिग्री हो गया है। वहीं, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों में गर्मी का प्रकोप और ज्यादा तेज होगा।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Today: Heat wave alert in Rajasthan, temperature in Ganganagar reaches 46 degrees
तापमान - फोटो : credit

विस्तार

राजस्थान में  गर्मी का प्रकोप अपने चरम पर है। प्रदेश में अधिकतम तापमान का स्तर 46 डिग्री तक पहुंच गया है। हालांकि अप्रैल के अंत में प्रदेश का पारा 47 डिग्री को छू गया था। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में पारे का मिजाज और बढ़ सकता है। दिन के साथ रातें भी झुलसा रही हैं। रात्रि के समय भी कई जिलों में पारा 30 डिग्री से अधिक पहुंच गया है। सर्वाधिक न्यूनतम तापमान गंगानगर में 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, कई अन्य शहरों में भी न्यूनतम तापमान का स्तर 30 डिग्री से अधिक रहा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंजीनियर की हत्या कर शव कुएं में डालने के मामले में प्रेमी के बाद अब पत्नी भी गिरफ्तार, जानें
विज्ञापन


बीते 24 घंटों में राजस्थान में गंगानगर सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में अधिकतम पारा 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्र जोधपुर तथा बीकानेर में धूल भरी हवाएं चलेंगी और हीट वेव का भी जबरदस्त असर देखने को मिलेगा। सीमावर्ती जिलों में पारा 45 से 46 डिग्री के आस-पास रह सकता है। वहीं राज्य के उत्तरी भागों में 19 और 20 मई को मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। वहीं बीकानेर, गंगानगर में हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप

बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। अजमेर में 41.4, भीलवाड़ा में 41.2, अलवर में 43, जयपुर में 43.2, पिलानी में 45.6, कोटा में 43.8, बाड़मेर में 43, जैसलमेर में 43.7, जोधपुर में 40.9, फलौदी में 45, चूरू में 45.4 तथा बीकानेर में 43.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed