सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update: Early Heatwave Likely in Rajasthan; Temperatures May Touch 38°C Around Holi

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में समय से पहले बढ़ेगी गर्मी, होली पर 38°C तक पहुंच सकता है तापमान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 23 Feb 2026 07:38 AM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान में समय से पहले गर्मी बढ़ने की संभावना है। मार्च के पहले सप्ताह और होली के दौरान तापमान 38 डिग्री तक पहुंच सकता है। फिलहाल अधिकांश जिलों में मौसम साफ है, जबकि कुछ जगह हल्के बादल रह सकते हैं, पर बारिश की संभावना नहीं है।

Rajasthan Weather Update: Early Heatwave Likely in Rajasthan; Temperatures May Touch 38°C Around Holi
राजस्थान का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान में अगले दो दिन मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 23 व 24 फरवरी को बादल छाए रहेंगे। हालांकि बारिश होने का अनुमान नहीं है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार कम पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने और बारिश नहीं होने के कारण राजस्थान में इस बार समय से पहले गर्मी बढ़ने की संभावना है। अनुमान है कि मार्च के पहले सप्ताह में होली के आसपास तेज गर्मी पड़ सकती है। इस दौरान कुछ शहरों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तक पहुंच सकता है। फिलहाल आज और कल कोटा व उदयपुर सहित कुछ जिलों में आंशिक बादल छा सकते हैं, हालांकि वर्षा की संभावना कम है।

Trending Videos


33 डिग्री तक पहुंचा तापमान
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा और तेज धूप निकली। जयपुर, अजमेर, बीकानेर, भरतपुर और जोधपुर संभाग में अधिकतम तापमान 29 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं कोटा और उदयपुर संभाग में रविवार दोपहर बाद हल्के बादल छाने से धूप का असर कुछ कम रहा। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अनोखा कन्यादान: शहीद फौजी की बेटी की शादी में 24 जवानों ने अदा किया पिता का फर्ज, 24 वर्ष पुराना वचन अब निभाया

सामान्य से ऊपर रहा तापमान
रविवार को गंगानगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री अधिक दर्ज हुआ। पिलानी में 5.8 डिग्री, जैसलमेर, बीकानेर और बाड़मेर में 3.8 डिग्री, फलोदी, चूरू और सीकर में 3.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ और जोधपुर में 2.8 डिग्री तथा जयपुर में 2 डिग्री अधिक तापमान दर्ज किया गया। अन्य शहरों में भी तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक सामान्य से ऊपर रहा।

अगले एक सप्ताह का पूर्वानुमान
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा। होली के दौरान गर्मी का प्रभाव तेज रह सकता है। जयपुर, अजमेर, जोधपुर, बीकानेर और भरतपुर संभाग में दिन के समय तेज धूप रहेगी और तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उसके आसपास रह सकता है। 23 और 24 फरवरी को हल्के बादल छाने की संभावना है, लेकिन बारिश की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed