{"_id":"699b0b9f399cab812209c25b","slug":"rajasthan-news-grand-air-show-in-jaipur-indian-air-force-s-aerobatics-fill-sky-salute-to-tricolor-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: जयपुर में भव्य एयर शो; भारतीय वायुसेना की करतबबाजी से गूंजा आसमान, तिरंगे को दी सलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: जयपुर में भव्य एयर शो; भारतीय वायुसेना की करतबबाजी से गूंजा आसमान, तिरंगे को दी सलामी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 22 Feb 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
सार
Jaipur News: जयपुर के जल महल पर आयोजित भारतीय वायुसेना के एयर शो में सारंग और सूर्यकिरण टीमों ने विभिन्न फॉर्मेशन में हैरतअंगेज करतब दिखाए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताते हुए युवाओं को प्रेरणादायक आयोजन कहा।
जयपुर में जल महल के ऊपर भारतीय वायुसेना का भव्य एयर शो
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जयपुर में जल महल पर भारतीय वायुसेना की ओर से भव्य एयर शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आसमान में रोमांच और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों ने हवाई करतबों का साक्षी बनते हुए भारतीय वायुसेना के प्रदर्शन का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
Trending Videos
सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम की प्रभावशाली एंट्री
भारतीय वायुसेना की सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम के पांच ध्रुव हेलिकॉप्टरों ने नाहरगढ़ किला बेस से ‘योद्धा’ फॉर्मेशन में आसमान में शानदार एंट्री की। इसके बाद टीम ने ‘आई’, ‘क्रॉस’, ‘डॉल्फिन’ और ‘डबल क्रॉस’ जैसी आकर्षक संरचनाएं बनाकर दर्शकों का मन मोह लिया। अंतिम प्रस्तुति में पांचों हेलिकॉप्टरों ने जयपुर को सलामी दी और आकाश में तिरंगे की आकृति उकेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूर्यकिरण एरोबेटिक्स टीम का रोमांचक प्रदर्शन
इसके बाद सूर्यकिरण एरोबेटिक्स टीम के नौ हॉक-132 विमानों ने शुरुआत ‘तेजस’ फॉर्मेशन से की। टीम ने ‘ब्रह्मोस’, ‘क्रॉस’ और ‘हार्ट पिचिंग’ जैसी रोमांचक संरचनाएं बनाकर लोगों में उत्साह भर दिया। विमानों ने 100 से 1000 फीट की ऊंचाई के बीच विभिन्न फॉर्मेशन में हैरतअंगेज करतब दिखाए। समापन प्रस्तुति में सूर्यकिरण टीम ने भी आकाश में तिरंगे की झलक पेश की।
मुख्यमंत्री ने बताया गर्व का क्षण
कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जयपुर में एयर शो का आयोजन शहर के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं में जोश और देशभक्ति की भावना प्रबल होगी तथा वे सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित होंगे।
पढ़ें- खड़ग शक्ति 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहला बड़ा कॉम्बैट ड्रिल, भारतीय थलसेना की युद्ध सोच में ऐतिहासिक मोड़
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत सभी अतिथियों और नागरिकों के स्वागत से की। उन्होंने कहा कि वीरों की भूमि जयपुर में इस तरह का राष्ट्रीय स्तर का आयोजन होना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने उल्लेख किया कि हाल ही में जयपुर में आर्मी डे परेड का सफल आयोजन हुआ था और अब वायुसेना का यह एयर शो इस बात का प्रमाण है कि शहर बड़े आयोजनों के लिए पूरी तरह सक्षम है।
‘यह केवल उड़ान नहीं, साधना है’
मुख्यमंत्री ने कहा कि सूर्यकिरण और सारंग की प्रस्तुति केवल हवाई प्रदर्शन नहीं, बल्कि वर्षों की साधना, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने पायलटों के साहस और तकनीकी दक्षता की सराहना करते हुए कहा कि जिनके लिए खतरा चुनौती है, ऊंचाई खेल का मैदान है और गति उनकी भाषा है, ऐसे वीरों पर पूरे देश को गर्व है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन