सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Arun Chaturvedi says Lie and Run' Character of Congress Running Away from House Insult to Democracy

Rajasthan: 'झूठ बोलो और भाग जाओ' कांग्रेस का चरित्र, सदन से भागना लोकतंत्र का अपमान; अरूण चतुर्वेदी का हमला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 22 Feb 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
सार

Jaipur News: जयपुर में भाजपा नेता अरूण चतुर्वेदी ने कांग्रेस पर सदन से भागने, हंगामा करने और लोकतांत्रिक मर्यादा भंग करने का आरोप लगाया। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों और कांग्रेस शासन की अधूरी घोषणाओं के आंकड़े पेश कर विपक्ष के आचरण पर सवाल उठाए।

Arun Chaturvedi says Lie and Run' Character of Congress Running Away from House Insult to Democracy
भाजपा नेता का कांग्रेस पर बड़ा हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जयपुर में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने कांग्रेस नेताओं के आचरण पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एक बार फिर कांग्रेस का “झूठ बोलो और भाग जाओ” वाला चरित्र सामने आया है। उनके अनुसार हालिया राजस्थान विधानसभा घटनाक्रम में कांग्रेस ने लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन किया, झूठ फैलाया, हंगामा किया और सदन का कीमती समय नष्ट कर प्रदेश की जनता के धन का दुरुपयोग किया।

Trending Videos

 
सदन से बहस से बचने का आरोप
अरूण चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता तथ्यों पर बहस से बचते हुए सदन से बाहर चले गए। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली अपने ही दल की आंतरिक साजिशों में घिरते नजर आए। सदन में हंगामे के दौरान गोविंद सिंह डोटासरा सहित अन्य कांग्रेस नेताओं द्वारा टीकाराम जूली को बोलने से रोकने का प्रयास कांग्रेस की अंदरूनी कलह को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- अनोखा कन्यादान: शहीद फौजी की बेटी की शादी में 24 जवानों ने अदा किया पिता का फर्ज, 24 वर्ष पुराना वचन अब निभाया
 
रिपोर्ट कार्ड पर बहस और दस्तावेज का उल्लेख
भाजपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सरकार के दो वर्षों का रिपोर्ट कार्ड सदन में रखते हुए तुलनात्मक बहस की चुनौती दी थी। इसके बावजूद कांग्रेस ने हंगामा कर कार्यवाही बाधित की। उन्होंने बताया कि ‘सरकार @ 2 वर्ष—प्रगति एवं उत्कर्ष 2024–25–26’ दस्तावेज 16 फरवरी को कार्य सलाहकार समिति की बैठक में सभी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया था और 16 से 21 फरवरी तक सभी विधायकों को उपलब्ध कराया गया। उनके अनुसार कांग्रेस ने इस अवधि में कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई, लेकिन 21 फरवरी को चर्चा शुरू होते ही हंगामा कर कार्यवाही रोक दी।
 
संकल्प पत्र और बजट घोषणाओं पर आंकड़ों की चर्चा
अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र—2023 के 392 बिंदुओं में से लगभग 285, यानी करीब 73 प्रतिशत वादे पूरे हो चुके हैं या प्रगति पर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बजट घोषणाओं में से करीब 80 प्रतिशत घोषणाएं पूर्ण या प्रक्रियाधीन हैं। इसके विपरीत, पिछली कांग्रेस सरकार ने पांच वर्षों में 4148 घोषणाएं कीं, जिनमें से 2208, यानी लगभग 53 प्रतिशत पूरी नहीं हो सकीं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अंतिम वर्ष 2023–24 में की गई 1426 घोषणाओं में से करीब 80 प्रतिशत पर कार्य नहीं हुआ।
 
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, मिथिलेश गौतम और भाजपा कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक भी उपस्थित रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed