Rajasthan Weather Update: प्रचंड गर्मी का दौर, गंगानगर-हनुमानगढ़ में तापमान 47 पार, IMD ने रेड अलर्ट जारी किया
राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर लगभग एक सप्ताह तक जारी रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में इस दौरान मौसम शुष्क रहने और रात में भी हीट वेव चलने का दौर जारी रहने की प्रबल संभावना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान भट्टी की तरह तप रहा है। प्रदेश में अधिकतम तापमान का स्तर लगभग 48 डिग्री को छू गया है। पांच जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से अधिक है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक इस मौसम से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में इस दौरान मौसम शुष्क रहने व हीट वेव ऊष्णरात्रि का दौर जारी रहने की प्रबल संभावना है। हनुमानगढ़ और गंगानगर में आज हीट वेव्स के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बीकानेर और चूरू के लिए ऑरेंज श्रेणी का अलर्ट है। इनके अलावा अलवर, भरतपुर, धौलपुर, बूंदी, झुंझुनू और कोटा में हीट वेव्स का यलो अलर्ट जारी हुआ है।
गंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों में आगामी दो-तीन दिन अधिकतम तापमान 47-48 डिग्री व तीव्र हीट वेव की प्रबल संभावना है। पूर्वी राजस्थान में भी कहीं-कहीं हीट वेव व ऊष्णरात्रि का दौर आगामी 3-4 दिन जारी रहने तथा मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: Rajasthan: 'जल का कोई विकल्प नहीं, प्रदेश का लगभग 72 प्रतिशत भाग अतिदोहित श्रेणी में'...CM भजनलाल शर्मा बोले
15 जून से कोटा-भरतपुर संभाग में हल्की बारिश
कोटा, भरतपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ 15-16 जून से कहीं-कहीं हल्की बारिश शुरू होने की संभावना है। बीकानेर संभाग व आसपास के क्षेत्रों में 8 से 10 जून के दौरान तेज धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है।
सुबह 6:30 पर पारा 32 डिग्री
बीकानेर में सुबह 6:30 बजे ही पारा रिकॉर्ड तोड़ता नजर आ रहा है। मंगलवार सुबह यहां अधिकतम पारा 32 डिग्री पार कर चुका है। वहीं बीते 24 घंटों में तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। जैसलमेर, गंगानगर, कोटा, फलौदी, चूरू व बीकानेर सबसे गर्म शहर रहे। इनमें श्री गंगानगर में सर्वाधिक 47.3, बीकानेर में 45.8, बाड़मेर में 44.7, चूरू में 45.6, फलौदी में 45.2, जैसलमेर में 45 और कोटा में 45.4 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री रहा लेकिन न्यूनतम तापमान में जयपुर सबसे आगे रहा। यहां न्यूनतम तापमान 31.8 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.