सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather will change again from January 22 Rain may occur in 10 districts of Jaipur Bharatpur Bikaner

Rajasthan Weather: 22 जनवरी से फिर बदलेगा मौसम...जयपुर, भरतपुर और बीकानेर के 10 जिलों में हो सकती है बारिश

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 20 Jan 2025 07:56 AM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan Weather: राजस्थान में 22 जनवरी को फिर से मौसम बदलेगा। नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के 10 जिलों में बारिश हो सकती है।

Rajasthan Weather will change again from January 22 Rain may occur in 10 districts of Jaipur Bharatpur Bikaner
राजस्थान में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान में उत्तरी हवाओं के थमने से सर्दी में राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, 21 जनवरी तक प्रदेश में सर्दी से राहत रहेगी। लेकिन एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22 जनवरी को प्रदेश में फिर से मौसम बदलेगा। जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के करीब 10 जिलों में इसका प्रभाव रहेगा। कहीं-कहीं हल्की बरसात और बूंदाबांदी हो सकती है।

Trending Videos


बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में कड़ाके की सर्दी से राहत मिली है। राजधानी जयपुर, टोंक, चूरू, जोधपुर, फलौदी, सीकर और अजमेर में दिन का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से उपर रहा। वहीं, अधिकतम तापमान की बात करें तो राज्य में डूंगरपुर और बाड़मेर सबसे गर्म इलाके रहे। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान में भी कमी
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, राज्य में 21 जनवरी तक यही स्थिति बनी रह सकती है। लेकिन इसके बाद फिर से मौसम बदलेगा। बारिश के प्रभाव से निम्नतम न्यूनतम तापमान में भी कमी आएगी। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के मौसम के हाल की बात करें तो गंगानगर और हनुमानगढ़ के एरिया में दिन में भी हल्का कोहरा और आसमान में हल्के बादल रहे। कल दिन सबसे अधिक तापमान डूंगरपुर में 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बाड़मेर में कल (रविवार) अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, उदयपुर में 28.1, जालोर में 28.9, जोधपुर और नागौर में 27.6, चूरू में 26.6, बारां में 26.4, सीकर के फतेहपुर में 27.3 और जैसलमेर में अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed