सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rising Rajasthan: 111 MOUs on ground in Kotputli-Baharod, investment of Rs 4599 crore; 7350 jobs created

Rising Rajasthan: कोटपूतली-बहरोड़ में 318 में से 111 MOU धरातल पर, 4599 करोड़ का निवेश; 7350 रोजगार हुए सृजित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली/जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Tue, 09 Sep 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Rising Rajasthan: कोटपूतली-बहरोड़ में राइजिंग राजस्थान के तहत हुए 318 एमओयू में से 111 धरातल पर उतरे हैं। अब तक 4599.05 करोड़ का निवेश हुआ और करीब 7350 रोजगार सृजित हुए। 49 इकाइयों में उत्पादन शुरू हो चुका है, शेष प्रकरणों को शीघ्र लागू करने की तैयारी है।

Rising Rajasthan: 111 MOUs on ground in Kotputli-Baharod, investment of Rs 4599 crore; 7350 jobs created
बैठक के दौरान जिला कलेक्टर सहित अन्य आलाधिकारी
विज्ञापन

विस्तार

राइजिंग राजस्थान अभियान के तहत कोटपूतली-बहरोड़ जिले में निवेश को लेकर सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में बताया गया कि जिले में हुए 318 एमओयू में से 111 एमओयू पर ग्राउंड ब्रेकिंग कार्य पूरा हो चुका है। इन परियोजनाओं से अब तक 4599.05 करोड़ रुपये का वास्तविक निवेश हुआ है और लगभग 7350 लोगों को रोजगार के अवसर मिले हैं।

Trending Videos

 
23 हजार करोड़ निवेश और 70 हजार रोजगार का लक्ष्य
बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में कुल 318 एमओयू पर कार्य किया गया है। इनके माध्यम से लगभग 23 हजार करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है, जिससे करीब 70 हजार रोजगार सृजित होने की संभावना है। इनमें से 182 एमओयू को भूमि आवंटन हो चुका है। खास बात यह है कि 49 एमओयू पर उत्पादन कार्य भी शुरू हो गया है, जबकि 71 प्रकरण भूमि उपलब्धता और अन्य औपचारिकताओं के अंडर प्रोसेस चरण में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ़ोटो। बैठक में बैठे ज़िला कलेक्टर सहित अन्य आलाधिकारी।

यह बी पढ़ें- Anti-Conversion Bill: धर्म परिवर्तन को लेकर नया कानून पारित- मर्जी से धर्म परिवर्तन के लिए भी देनी होगी सूचना
 
कलेक्टर ने दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश
जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि एमओयू से जुड़े भूमि रूपांतरण, कन्वर्जन, विद्युत आपूर्ति और एनओसी जैसे मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। उन्होंने राजनिवेश पोर्टल पर प्रगति अपडेट करने और निवेशकों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया, ताकि सभी प्रस्तावित परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारा जा सके।
 
अधिकारियों की मौजूदगी में हुई समीक्षा
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश सहारण, सहायक आयुक्त उद्योग एवं वाणिज्य हिमांशु जोशी, एसआरएम रीको नीमराना राहुल भट्ट, एसआरएम घीलोट एस.आई. हसन, एसई जेवीवीएनएल मनोज गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने अपने-अपने विभागों से जुड़ी प्रगति और चुनौतियों की जानकारी साझा की।

यह बी पढ़ें- Rajasthan News: संदूक से बच्चे के हाथ लगा तमंचा, ट्रिगर दबते ही माथा चीर गई गोली; मासूम की मौत के बाद कमरा सील

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed