सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Statewide Cleanliness Pledge Campaign Launched from Albert Hall in Jaipur

राजस्थान दिवस से पहले स्वच्छता पर जोर: अल्बर्ट हॉल संग्रहालय से सीएम ने की अभियान की शुरुआत, दिया खास संदेश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Sat, 14 Mar 2026 01:22 PM IST
विज्ञापन
सार

जयपुर के अल्बर्ट हॉल संग्रहालय से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशव्यापी स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने श्रमदान किया और सफाईकर्मियों को पीपीई किट दी।

Statewide Cleanliness Pledge Campaign Launched from Albert Hall in Jaipur
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

जयपुर के अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में शनिवार को प्रदेशव्यापी स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया और लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का आह्वान किया।

राज्य स्तरीय इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सफाईकर्मी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आमजन मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने नगर निगम के सफाईकर्मियों को व्यक्तिगत सुरक्षा किट (पीपीई किट) वितरित कर उनके कार्य के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान तभी सफल होगा, जब समाज के सभी वर्ग इसमें सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक भी सौंपे गए। यह योजना रेहड़ी-पटरी और छोटे कारोबारियों को आर्थिक सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है।

पढे़ं; बांसवाड़ा में LPG संकट में कालाबाजारी का खेल, कलेक्टर-SP खुद उतरे मैदान में; दो घरों पर छापा

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों को स्वच्छता के लिए नागरिक कर्तव्य की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। यदि हर व्यक्ति अपने घर, गली और आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने का संकल्प ले, तो प्रदेश को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने राम निवास बाग में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस दौरान सांसद मदन राठौड़, विधायक गोपाल शर्मा, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर केके गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की पहल पर इस वर्ष भी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर राजस्थान दिवस मनाया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से 14 मार्च से 19 मार्च तक विभिन्न जनकल्याणकारी, सांस्कृतिक और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed