सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   jaipur burglary gang busted ramnagaria theft case arrest rajasthan crime news

Jaipur: जेल से छूटा और 10 दिन में फिर 'कांड', रेकी कर बंद मकानों को निशाना बनाने वाले तीन सुपर चोर गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Wed, 15 Apr 2026 11:31 AM IST
विज्ञापन
सार

जयपुर के रामनगरिया थाना क्षेत्र में लगातार हो रही नकबजनी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह बंद मकानों को निशाना बनाकर दिन में रेकी करता और रात में चोरी की वारदात को अंजाम देता था।

jaipur burglary gang busted ramnagaria theft case arrest rajasthan crime news
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जयपुर के रामनगरिया थाना क्षेत्र में लगातार हो रही नकबजनी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। राजस्थान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से चोरी किया गया पूरा माल भी बरामद कर लिया गया है।
Trending Videos


23 मार्च को हुई थी चोरी की वारदात
डीसीपी ईस्ट रंजिता शर्मा ने बताया कि 23 मार्च को क्षेत्र में एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों और संदिग्धों के हुलिए के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की। लगातार दबिश के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में पिन्टू जाटव (24) निवासी भरतपुर, विशाल बैरवा (20) निवासी जयपुर और राहुल कुमार (28) निवासी बूंदी शामिल हैं। इनमें से दो आरोपियों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी का पूरा सामान बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया है। इसमें सोने जैसे धातु के आभूषण जैसे अंगूठी, झुमके, मांगटीका, बाली, लॉकेट और ओम पेंडेंट शामिल हैं। इसके अलावा चांदी के गहनों में पायजेब, बिछिया, सिक्के और लक्ष्मी, पार्वती व गणेश जी की मूर्तियां तथा बच्चों के कड़े भी बरामद हुए हैं।

ये भी पढ़ें: किशनगंज पुलिस महकमे में भूचाल, पांच शहरों में फैली थानेदार की संपत्ति, आय से दोगुना ज्यादा पैसा उजागर

मौज-मस्ती के लिए करते थे चोरी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मौज-मस्ती और लक्जरी जीवन जीने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। वे दिन में कॉलोनियों में घूमकर बंद मकानों की रेकी करते और रात में उन्हीं मकानों को निशाना बनाते थे। हैरानी की बात यह सामने आई कि एक आरोपी जेल से छूटने के मात्र 10 दिन बाद ही दोबारा अपराध में शामिल हो गया। थानाधिकारी चंद्रभान के अनुसार, आरोपियों ने चोरी किए गए जेवर मुथुट फाइनेंस में गिरवी रखकर 1 लाख 7 हजार रुपये का लोन भी लिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed