फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Water Cannons Used on BJP Workers During Congress Office March in Jaipur

राहुल गांधी के विरोध में BJP का मार्च: जयपुर में कांग्रेस कार्यालय के बाहर हंगामा, पुलिस ने वाटर कैनन चलाई

Wed, 22 Jul 2026 03:48 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Wed, 22 Jul 2026 03:48 PM IST
सार

जयपुर में कांग्रेस कार्यालय घेरने निकले भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने चौमूं हाउस सर्किल पर रोक दिया। बैरिकेड्स पार करने की कोशिश पर वाटर कैनन चलाई गई और धक्का-मुक्की हुई।

विज्ञापन
Water Cannons Used on BJP Workers During Congress Office March in Jaipur
कांग्रेस कार्यलय को घरेने पहुंची बीजेपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास के बाहर दिए गए धरने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को जयपुर में शक्ति प्रदर्शन किया। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में हजारों भाजपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव करने के लिए निकले, लेकिन चौमूं हाउस सर्किल पर पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग कर रोक दिया।
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़ने की कोशिश में भाजपा कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़ गए और पुलिस से धक्का-मुक्की हो गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पानी की तेज बौछारों के बावजूद कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी वाटर कैनन की चपेट में आ गए और पूरी तरह भीग गए।
विज्ञापन


प्रदर्शन के मद्देनजर कांग्रेस मुख्यालय के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस ने तीन-स्तरीय बैरिकेडिंग के साथ बड़ी संख्या में जवान तैनात किए थे ताकि प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यालय तक नहीं पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढें- Rajasthan: गुलाबी नगरी को बड़ी सौगात, आज जयपुर मेट्रो फेज-2 का सीएम करेंगे भूमि पूजन


प्रदर्शन के दौरान चौमूं हाउस सर्किल और गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहे के आसपास यातायात प्रभावित रहा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिसके बाद पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट कर स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना देकर राहुल गांधी ने लोकतांत्रिक परंपराओं का अपमान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जनता को गुमराह करने की राजनीति कर रही है और भाजपा इसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed