सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Weather News:Temp cross 46 in Barmer, severe heat waves in western Rajasthan

Rajasthan Weather Update: बाड़मेर में पारा 46 पार, पश्चिमी राजस्थान में जबरदस्त हीट वेव्स, पूरब में आंधी-तूफान

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Wed, 28 May 2025 07:39 AM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान के पूर्वी हिस्से में तेज आंधी और बारिश तथा पश्चिमी प्रदेश में जबरदस्त हीट वेव्स का प्रभाव है। पश्चिमी राजस्थान में पारा फिर से चढ़ने लगा है। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 46 डिग्री क्रॉस कर गया।

Weather News:Temp cross 46 in Barmer, severe heat waves in western Rajasthan
राजस्थान के मौसम का हाल - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश में इस समय दो तरह के मौसम सक्रिय हैं। पूर्वी हिस्से में आंधी और बारिश तथा पश्चिमी हिस्से में भीषण गर्मी और हीट वेव्स चल रही हैं। बीते 24 घंटों में बाड़मेर सबसे गर्म प्रदेश रहा, यहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री को क्रॉस कर गया। वहीं पूर्वी राजस्थान में अधिकतम तापमान का स्तर 43 डिग्री तक रहा।
Trending Videos

मौसम विभाग के अनुसार आज दोपहर बाद प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आंधी और बारिश का दौर चल सकता है। पश्चिमी राजस्थान में हीट वेव्स के साथ तेज आंधी और वज्रपात भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य-पूर्व व दक्षिण-पूर्वी हिस्सों के अजमेर तथा उदयपुर संभाग में कुछ हिस्सों में आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर व जोधपुर संभाग में भी बूंदाबांदी हो सकती है। बीते 24 घंटों में बाड़मेर सर्वाधिक गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में तापमान 40.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी जयपुर में अगले कुछ दिनों तक तापमान इसी स्तर पर बना रह सकता है।

ये भी पढ़ें: Chittorgarh News: प्रसूता-नवजात की मौत के बाद डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, हत्या का मामला दर्ज करने की मांग

आंधी और बारिश का अलर्ट

राजस्थान में नौतपा के साथ ही आंधी और बारिश का दौर शुरू हो गया है, इससे तापमान में भी गिरावट आई है। आज मौसम विभाग ने राजस्थान के 8 जिलों व पश्चिमी राजस्थान के 6 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद, उदयपुर, बाड़मेर, बीकानेर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर व गंगानगर शामिल हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों तक प्रदेश में आंधी और बारिश का क्रम चलता रहेगा। इससे अधिकतम तापमान के स्तर पर में भी गिरावट देखने को मिली है हालांकि पश्चिमी राजस्थान में अब भी हीट वेव्स चल रही हैं। बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। अजमेर में 41, भीलवाड़ा में  41.8, अलवर में 37.8, जयपुर में 40.6, पिलानी में 39, कोटा में 43.1, बाड़मेर में 46.6, जैसलमेर में 45.4, जोधपुर में 44.3, चूरू में 42.2 तथा बीकानेर में 43.5 और गंगानगर में 42.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed