सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update: Mercury Above 47°C, Ganganagar Hottest in India, Heatwave Persist for 2 More Days

Rajasthan Weather update: 47 के पार पहुंचा पारा, गंगानगर देश का सबसे गर्म शहर, अगले दो दिन और सताएगी लू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Mon, 09 Jun 2025 07:53 AM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान का गंगानगर देश का सबसे गर्म इलाका बन गया है। यहां अधिकतम तापमान का स्तर 47 डिग्री को पार कर गया है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तापमान में तेजी बने रहने का अनुमान जताया है।

Rajasthan Weather Update: Mercury Above 47°C, Ganganagar Hottest in India, Heatwave Persist for 2 More Days
गंगानगर देश का सबसे गर्म शहर - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश में भीषण गर्मी एक बार फिर से रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। बीते 3 दिनों में पारा तेजी से चढ़ने लगा है। अधिकतम तापमान का स्तर 47 डिग्री को पार कर गया है। गंगानगर देश का सबसे गर्म शहर बन गया है। यहां अधिकतम तापमान का स्तर 47.4 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 दिनों तक भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। 

Trending Videos


बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में जबरदस्त हीट वेव्स चली। खासतौर पर पश्चिमी राजस्थान में इसका सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के 7 जिलों में अधिकतम तापमान का स्तर 45 डिग्री या इससे अधिक रहा। इनमें श्रीगंगानगर में 47.4, बीकानेर में 46.0, बाड़मेर में 45.9, चूरू में 45.6, फलौदी में  45.4, जैसलमेर में  45.2 और कोटा में 45.0 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में भी अधिकमत तापमान बीते 3 दिनों में करीब 4 डिग्री तक बढ़ गया है। रविवार को यहां अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Banswara News: जंगल में मिले शव का पुलिस ने किया खुलासा, साथ रहने की जिद कर रही थी साली, जीजा ने मारकर गाड़ा

जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर व जोधपुर संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री तक अधिक रहा। वहीं बीकानेर संभाग में यह सामान्य से 5 डिग्री से भी अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार 11 जून तक प्रदेश के अधिकतम तापमान का स्तर 47 डिग्री के आसपास ही बना रह सकता है।

मानूसन की रफ्तार थमी

देश में इस बार मानसून की जल्दी एंट्री हो गई थी लेकिन मध्य भारत तक पहुंचते-पहुंचते इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई। हालांकि राजस्थान में मानूसन की ऑनसेट तारीख 20 जून रखी गई थी लेकिन जिस रफ्तार से यह आगे बढ़ रहा था उसे देखते हुए इसके यहां समय से पहले पहुंचने का अनुमान था लेकिन अब यह महाराष्ट्र के आसपास ही रुका हुआ है। हालांकि राजस्थान में इस बार मानसून की बारिश पिछले साल का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है। वर्षाजनित कृषि पर निर्भर रहने वाले राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर यह है कि मौसम विभाग ने इस मानसून में प्रदेश के पूर्वी हिस्से में सामान्य से 110 प्रतिशत तथा पश्चिमी राजस्थान में सामान्य से 115 प्रतिशत वर्षा होने का अनुमान जताया है। साल 2024 में प्रदेश में 662.87 एमएम वर्षा दर्ज की गई थी, जो कि सामान्य स्तर 421.96 प्रतिशत से लगभग 57 प्रतिशत अधिक थी। साल 2024 में यहां मानसून की एंट्री 25 जून को हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed