सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Jaisalmer News: A rotten body was found in the well, father identified it by looking at the clothes, DNA test

Jaisalmer News: कुएं से मिला सड़ा-गला शव, कपड़े देखकर पिता ने की पहचान, डीएनए जांच से होगी पुष्टि

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: जैसलमेर ब्यूरो Updated Fri, 18 Jul 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
सार

जिले की दांतल गांव की सरहद में एक बंद पड़े पुराने कुएं से अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। गांव के एक व्यक्ति ने कपड़ों के आधार पर शव की पहचान अपने बेटे के रूप में की है।

Jaisalmer News: A rotten body was found in the well, father identified it by looking at the clothes, DNA test
कुएं में मिली सड़ी-गली लाश
विज्ञापन

विस्तार

जिले के फलसूण्ड थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दांतल गांव की सरहद में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पुराने बंद पड़े कुएं से एक अज्ञात युवक का शव सड़ी-गली हालत में बरामद हुआ। शव की हालत इतनी खराब थी कि उसकी पहचान कर पाना बेहद मुश्किल हो गया। सूचना मिलते ही फलसूण्ड थाना प्रभारी सुमेरदान चारण अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। स्थानीय ग्रामीणों ने सबसे पहले कुएं में शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि कुआं कई साल से बंद था और गांव के सुदूर हिस्से में स्थित है, जिस वजह से किसी का ध्यान इस ओर नहीं गया। शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

Trending Videos


शव कंकाल जैसी अवस्था में था, जिससे उसकी पहचान कर पाना लगभग असंभव था। हालांकि गांव के एक व्यक्ति ने कपड़ों के आधार पर शव की पहचान अपने बेटे दिनेश के रूप में की जो करीब पांच महीने पहले रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था। उस समय परिजनों ने फलसूण्ड थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार शाम दांतल गांव की सरहद में स्थित एक पुराने कुएं में किसी व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी, जिसमें मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया गया। कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान दिनेश नामक युवक के रूप में हुई है, जो कई महीनों से लापता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Udaipur News:  देबारी में पैंथर की चहल-कदमी से दहशत, ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की मांग की

हालांकि पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि शव की हालत को देखते हुए सिर्फ कपड़ों के आधार पर पहचान पूरी तरह से विश्वसनीय नहीं मानी जा सकती। इस कारण पुष्टि के लिए डीएनए जांच करवाई जा रही है। शव को फलसूण्ड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है और पोस्टमार्टम समेत सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, यह आत्महत्या का मामला है या किसी आपराधिक साजिश का हिस्सा इसका खुलासा पोस्टमार्टम और डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

गांव में युवक की मौत को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। ग्रामीण हैरान हैं कि आखिर युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसका शव कुएं तक कैसे पहुंचा। पुलिस अब पूरी कड़ी जोड़ने की कोशिश कर रही है और हर पहलू से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और यदि इसमें कोई आपराधिक एंगल सामने

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed