सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Major action against drugs in Jaisalmer: Father arrested after sons, smack-MD worth Rs 50 lakh recovered

Rajasthan: जैसलमेर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बेटों के बाद पिता भी गिरफ्तार; 50 लाख की स्मैक-MD बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: जैसलमेर ब्यूरो Updated Thu, 26 Mar 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Jaisalmer News: जैसलमेर में पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपी सदराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया। उसके पास से 50 लाख से अधिक की स्मैक, एमडीएमए और डोडा पोस्त बरामद हुए। पहले उसके दोनों बेटे भी इसी मामले में पकड़े जा चुके हैं।

Major action against drugs in Jaisalmer: Father arrested after sons, smack-MD worth Rs 50 lakh recovered
जैसलमेर में 50 लाख की स्मैक-एमडी जब्त - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

सीमावर्ती जैसलमेर जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क पर बड़ा वार किया है। सांगड़ थाना क्षेत्र के कोडा गांव में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 50 लाख रुपये से अधिक कीमत के मादक पदार्थ बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि इससे पहले इसी आरोपी के दोनों बेटे भी ड्रग्स तस्करी के मामलों में गिरफ्तार हो चुके हैं, जिससे यह मामला पूरे परिवार के नशे के कारोबार में शामिल होने की ओर इशारा करता है।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान सदराम बिश्नोई (42) निवासी विरमाणियों की ढाणी, चेनपुरा (बाड़मेर) के रूप में हुई है। सदराम पिछले करीब 2-3 वर्षों से जैसलमेर के कोडा गांव की सरहद के पास एक खेत में मजदूरी करता था। लेकिन जांच में सामने आया कि वह खेती की आड़ में बाड़मेर से स्मैक और एमडी जैसे खतरनाक नशीले पदार्थ लाकर जैसलमेर में सप्लाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के निर्देशन में जिला विशेष टीम (DST) और सांगड़ थाना पुलिस ने तकनीकी इनपुट और खुफिया सूचना के आधार पर कोडा गांव में खेत की घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 310 ग्राम स्मैक, 140 ग्राम एमडीएमए और 3.260 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया। इसके अलावा नशा बेचकर कमाए गए 2 लाख 70 हजार 800 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं। बरामद मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करोड़ों में आंकी जाती है।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी खेत में बनी झोपड़ी में ही ड्रग्स की पुड़ियां तैयार कर अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई करता था। पुलिस का मानना है कि सीमावर्ती इलाके में इतनी बड़ी मात्रा में स्मैक और एमडी का मिलना किसी बड़े अंतरराज्यीय या अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की ओर इशारा करता है।

पढ़ें- Rajasthan News: तेज रफ्तार वैन ने कालबेलिया डांसर को रौंदते हुए करीब 25 मीटर तक घसीटा, मौत; दो बहनें घायल

इस मामले का एक अहम पहलू यह भी है कि आरोपी के दोनों बेटे पहले ही ड्रग्स तस्करी के मामलों में गिरफ्तार हो चुके हैं। बड़ा बेटा सुरेश बिश्नोई को 9 जून 2025 को 92 ग्राम एमडीएमए के साथ पकड़ा गया था, जबकि छोटा बेटा कमलेश बिश्नोई को 1 अक्तूबर 2025 को बाड़मेर में संचालित एक एमडी फैक्ट्री मामले में गिरफ्तार किया गया था। अब पिता की गिरफ्तारी के बाद यह साफ हो गया है कि पूरा परिवार लंबे समय से इस अवैध कारोबार में संलिप्त था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ड्रग्स की यह खेप कहां से लाई गई थी और जैसलमेर में इसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन हैं।

एसपी अभिषेक शिवहरे ने बताया कि जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए पुलिस हर स्तर पर कार्रवाई कर रही है। इस ऑपरेशन में एएसपी रेवन्तदान, सीओ रूप सिंह ईन्दा, डीएसटी प्रभारी भीमराव सिंह सहित पुलिस की टीम ने अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed