सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Jaisalmer road accident: Kalbelia dancer killed, 2 sisters injured after being hit by speeding Eco van

Rajasthan News: तेज रफ्तार वैन ने कालबेलिया डांसर को रौंदते हुए करीब 25 मीटर तक घसीटा, मौत; दो बहनें घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: जैसलमेर ब्यूरो Updated Thu, 26 Mar 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
सार

Jaisalmer News: जैसलमेर के गफूर भट्टा इलाके में तेज रफ्तार वैन ने सड़क किनारे चल रही तीन बहनों को टक्कर मार दी। हादसे में 18 वर्षीय कालबेलिया डांसर रवीना की मौत हो गई, जबकि दो बहनें घायल हैं। चालक भी घायल हुआ। पुलिस ने वैन जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Jaisalmer road accident: Kalbelia dancer killed, 2 sisters injured after being hit by speeding Eco van
सड़क हादसे में कालबेलिया नृत्यांगना की दर्दनाक मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जैसलमेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी। गफूर भट्टा इलाके में तेज रफ्तार से आ रही एक इको वैन ने सड़क किनारे पैदल जा रही तीन सगी बहनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी दो बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं।

Trending Videos


मृतका की पहचान जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र निवासी 18 वर्षीय रवीना सपेरा के रूप में हुई है, जो पेशे से कालबेलिया नृत्यांगना थी। उसकी बहनें कल्पना और ममता सपेरा इस हादसे में घायल हो गईं, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में वैन चालक तोगाराम खत्री भी घायल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वैन चालक शहर की ओर आ रहा था। कोतवाली थाने के एएसआई ओमाराम के अनुसार, तीन नंबर स्कूल के पास वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान चालक संतुलन खो बैठा और वाहन बेकाबू होकर सड़क किनारे चल रही तीनों बहनों को टक्कर मारता हुआ आगे बढ़ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन रवीना को करीब 20-25 फीट तक घसीटते हुए ले गई। इसके बाद वाहन सीवरेज नाले को पार करता हुआ एक मकान की दीवार से जा टकराया। इस दौरान रवीना गाड़ी और दीवार के बीच बुरी तरह फंस गई, जिससे उसकी हालत अत्यंत गंभीर हो गई।

स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता
हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद वैन को पीछे हटाकर रवीना को बाहर निकाला गया। उसे तत्काल ऑटोरिक्शा की मदद से जवाहिर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल बहनों और वैन चालक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पढ़ें- राजस्थान में RGHS पर टकराव: 700 निजी अस्पतालों का सेवाएं बंद करने का दावा, योजना पर सरकार बोली- सब चंगा सी

कालबेलिया नृत्य से चलती थी आजीविका
तीनों बहनें कालबेलिया नृत्य से जुड़ी हुई थीं और जैसलमेर के विभिन्न होटल और रिसॉर्ट्स में प्रस्तुति देकर अपना जीवनयापन करती थीं। रवीना की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं स्थानीय कलाकार समुदाय में भी गहरा शोक व्याप्त है।

पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वैन को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही माना जा रहा है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज कर रही है, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके। इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण नहीं होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed