{"_id":"689176cfc6009a16e1076b66","slug":"rajasthan-spy-network-busted-at-border-drdo-guest-house-manager-detained-by-security-agencies-news-in-hindi-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: सरहद पर जासूसी नेटवर्क का खुलासा, सुरक्षा एजेंसियों ने डीआरडीओ गेस्ट हाउस के मैनेजर को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: सरहद पर जासूसी नेटवर्क का खुलासा, सुरक्षा एजेंसियों ने डीआरडीओ गेस्ट हाउस के मैनेजर को पकड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 05 Aug 2025 08:43 AM IST
विज्ञापन
सार
सरहद पर पाकिस्तान के कितने जासूस हैं? अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह चिंता का सबब बन चुका है। जैलसमेर से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले एक और संदिग्ध को सुरक्षा एजेंसियों ने धर लिया।
डीआरडीओ गेस्ट हाउस का मैनेजर जासूसी के आरोप में गिरफ्तार
- फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन
विस्तार
भारत-पाकिस्तान सीमा पर जासूसी नेटवर्क एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बन गया है। जैसलमेर से पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे एक और संदिग्ध को सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार आरोपी महेन्द्र सिंह जैसलमेर के चांधन गांव का रहने वाला है और डीआरडीओ गेस्ट हाउस में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। यह गेस्ट हाउस सैन्य परीक्षण से जुड़े अधिकारियों और वैज्ञानिकों के ठहरने का प्रमुख स्थान है।
Trending Videos
महेन्द्र सिंह पर आरोप है कि उसने पोकरण फायरिंग रेंज जैसे संवेदनशील सैन्य क्षेत्रों की जानकारी सीमा पार पाकिस्तान भेजी। उसके मोबाइल और चैट्स से कई अहम और गोपनीय जानकारियों के लीक होने के सबूत मिले हैं। बताया जा रहा है कि लंबे समय से इस पर निगरानी रखी जा रही थी और अब उसे गिरफ्तार कर सुरक्षा एजेंसियां और मिलिट्री इंटेलिजेंस मामले की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jaisalmer News: बालोतरा, बाड़मेर और जैसलमेर में मिला दुर्लभ खनिजों का खजाना; संसद में सरकार ने की पुष्टि
करीब तीन महीने पहले भी जैसलमेर से ही एक और जासूसी का मामला सामने आया था। उस समय राजस्थान सरकार के एक पूर्व मंत्री के पीए शकूर खां को सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार किया था।
शकूर खां सीमावर्ती क्षेत्रों में होने वाली सरकारी बैठकों में भाग लेने के बहाने भारतीय सेना की गतिविधियों और रणनीतिक सूचनाओं को पाकिस्तान भेजता था। पूछताछ में सामने आया कि वह सात बार पाकिस्तान जा चुका है और वहां सिंध प्रांत के रहीम यार खान, सक्खर और घोटकी इलाकों में उसके रिश्तेदार हैं। उस पर पाकिस्तान से मोटी रकम लेने के भी आरोप हैं, जो उसके बैंक खातों में जमा होती थी। इस मामले की जांच भी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं।