सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Rajasthan News: 15-year-old girl dies after falling into pond in Jalore, accident caused by slipping

Jalore News: शीतला माता मेले से लौटने के बाद बड़ा हादसा, तालाब में गिरी किशोरी... गई जान; क्या हुआ था?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Wed, 11 Mar 2026 03:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Jalore News: जालौर के सुन्देलाव तालाब में पैर फिसलने से 15 वर्षीय किशोरी के गिरने से मौत हो गई। पुलिस और सिविल डिफेंस ने रेस्क्यू कर उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Rajasthan News: 15-year-old girl dies after falling into pond in Jalore, accident caused by slipping
तालाब में गिरने से 15 वर्षीय किशोरी की मौत - फोटो : अमर उजाला
web -
विज्ञापन

विस्तार

जालौर शहर में एक दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय किशोरी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। यह घटना शहर के सुन्देलाव तालाब की बताई जा रही है, जहां पैर फिसलने से किशोरी पानी में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद किशोरी को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Trending Videos

 
शीतला माता मेले से लौटने के बाद पहुंची तालाब के पास
जानकारी के अनुसार, किशोरी मंगलवार शाम शीतला माता मेले में जाने के बाद घर लौटी थी। इसके बाद रात करीब 8:30 बजे वह घूमते हुए सुन्देलाव तालाब के पास पहुंच गई। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह सीधे तालाब में जा गिरी। आसपास मौजूद लोगों को जब घटना का पता चला तो तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मंदिर के संत ने भी किया बचाने का प्रयास
घटना की जानकारी मिलने पर तालाब किनारे स्थित हनुमानजी मंदिर के संत पवनपुरी महाराज भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन को सूचना देने के साथ ही रस्सी के सहारे किशोरी को तालाब से बाहर निकालने का प्रयास किया। हालांकि उनके प्रयास के बावजूद किशोरी को बाहर निकालने में सफलता नहीं मिल सकी।

जालोर में तालाब में गिरने से 15 वर्षीय किशोरी की मौत

पढ़ें- Ajmer:  मिनी ट्रक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत; सीसीटीवी में कैद हुई घटना
 
सिविल डिफेंस के सदस्यों ने तालाब में लगाई छलांग
सूचना मिलने के बाद पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। सिविल डिफेंस के सदस्य किशनराम और हीरालाल ने बिना देर किए तालाब में छलांग लगाकर किशोरी को ढूंढने का प्रयास शुरू किया। कुछ समय की तलाश के बाद उन्होंने किशोरी को पानी से बाहर निकाल लिया और तुरंत अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई।
 
अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
रेस्क्यू के बाद किशोरी को तुरंत वाहन से जालोर के सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर छा गई और क्षेत्र में भी इस हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया जा रहा है।
 
पोस्टमार्टम के बाद सामने आएंगे कारण
पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल तालाब में गिरने के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed