सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore News: High tension wire worth Rs 28 lakh stolen, five accused detained, car used in the crime seized

Jalore News : 28 लाख के हाईटेंशन तार चोरी, पांच आरोपियों को हिरासत में लिया, वारदात में प्रयुक्त कार जब्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Mon, 24 Feb 2025 11:08 AM IST
विज्ञापन
सार

जिले के भीनमाल में चोरों ने 132 केवी हाईटेंशन विद्युत तारों की चोरी कर ली। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी में प्रयुक्त कार जब्त की है, हालांकि चोरी गए तारों की बरामदगी अभी बाकी है।

Jalore News: High tension wire worth Rs 28 lakh stolen, five accused detained, car used in the crime seized
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार

जालौर जिले के भीनमाल थाना क्षेत्र में 132 केवी हाईटेंशन विद्युत लाइन के तार चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चोरी में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली है। चोरी गए तारों की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

Trending Videos


भीनमाल थाना में सहायक अभियंता कान्तिलाल ने 19 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम द्वारा 132 केवी ग्रिड सब स्टेशन जसवंतपुरा और 132 केवी डबल सर्किट लाइन का निर्माण कार्य चल रहा था। 18 फरवरी की रात अज्ञात चोरों ने भरुडी गांव के पास टावर क्रमांक तीन से आठ के बीच करीब 10 किलोमीटर तक बिछे पैंथर तार और हार्डवेयर चोरी कर लिए, जिससे निगम को 28 लाख रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में थानाधिकारी रामेश्वर भाटी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में अब्दुल कुद्दुस (50), रफीक (45), राजकुमार (38), धर्मेंद्र (30) और पठान अमाररजा शामिल हैं। इनमें से चार आरोपी उत्तरप्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के रहने वाले हैं, जबकि एक आरोपी गुजरात के पालनपुर का निवासी है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त एक कार जब्त की है। हालांकि चोरी गए हाईटेंशन तारों की बरामदगी अभी तक नहीं हो पाई है और पुलिस इसकी तलाश में जुटी हुई है। एसपी ज्ञानचंद यादव ने बताया कि तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed