सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore News: Jawai dam 91.46% full, gates may open anytime, heavy river flow raises flood concerns

Jalore News: 91.46% भरा जवाई बांध, कभी भी खुल सकते हैं गेट, नदियों में तेज बहाव से बाढ़ जैसे हालात की आशंका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Sat, 06 Sep 2025 07:52 AM IST
विज्ञापन
सार

जिले में लगातार बारिश से जवाई बांध 91.46 प्रतिशत भर गया है और कभी भी इसके गेट खोले जा सकते हैं। नदियों में पहले से तेज बहाव के बीच बांध का स्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई जा रही है।

Jalore News: Jawai dam 91.46% full, gates may open anytime, heavy river flow raises flood concerns
जवाई बांध
विज्ञापन

विस्तार

जिलेभर में मानसून का असर लगातार दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को भाद्राजून और बागोड़ा को छोड़कर अन्य जगहों पर बारिश दर्ज नहीं हुई, लेकिन नदियों और बांधों में पानी की तेज आवक बनी हुई है। जल संसाधन विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में जालौर में 7 मिमी, आहोर में 3 मिमी, जसवंतपुरा में 5 मिमी और भाद्राजून में 12 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं शुक्रवार सुबह 8 से शाम 5 बजे तक भाद्राजून में 5 मिमी और बागोड़ा में 4 मिमी वर्षा हुई।

Trending Videos


लगातार बारिश के चलते जवाई, सुकड़ी, खारी और लूणी नदी में तेज बहाव बना हुआ है। जिले में इस बार औसत से 102.34 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज हो चुकी है। मौसम विभाग ने 6 सितंबर को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 7 सितंबर को रेड अलर्ट और 8 सितंबर को येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ajmer News: बोराज तालाब हादसे के बाद कॉलोनियों में हाल-बेहाल, घरों में कीचड़ और मलबा, राहत कार्य पर उठे सवाल

जवाई बांध की कुल भराव क्षमता 7327.50 एमसीएफटी है। शुक्रवार शाम तक इसमें 6701.60 एमसीएफटी पानी आ चुका था। गेज 61.25 फीट के मुकाबले 58.85 फीट तक पहुंच गया है। बांध में अब केवल 2.40 फीट खाली है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यदि पानी की आवक लगातार बनी रही तो गेट किसी भी समय खोले जा सकते हैं।

ग्रामीणों और विशेषज्ञों का कहना है कि भारी बारिश के बीच अचानक गेट खोलने पर जिले में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं, क्योंकि पहले से ही जवाई, सुकड़ी और लूणी नदी में तेज बहाव जारी है। जिले के विभिन्न ब्लॉकों में भी बारिश का आंकड़ा अलग-अलग है। जालौर ब्लॉक में सर्वाधिक 1102 मिमी बारिश दर्ज की गई है। आहोर में 671, सायला में 561, भीनमाल में 501, जसवंतपुरा में 367, भाद्राजून में 682, बागोड़ा में 418, रानीवाड़ा में 722, चितलवाना में 326 और सांचौर में 463 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।

जल संसाधन विभाग ने नदियों के बहाव क्षेत्र और बांध के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने तथा नदी-नालों से दूरी बनाए रखने की अपील की है। पाली और सिरोही जिले में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed