सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore School Salary Scam How ₹19L Was Taken in 14 Months Check full story Rajasthan news in Hindi

Jalore News: डूंगरी स्कूल में वेतन घोटाला, 22 हजार की जगह 1.06 लाख किया वेतन; 14 माह में हड़पे 19 लाख रुपये

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 22 Sep 2025 03:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Jalore News: जिला शिक्षा अधिकारी भवरलाल परमार ने एलडीसी दलाराम देवासी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और उसका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जालौर तय कर दिया है। विभागीय जांच भी प्रस्तावित की गई है।

Jalore School Salary Scam How ₹19L Was Taken in 14 Months Check full story Rajasthan news in Hindi
एलडीसी दलाराम देवासी पर अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जालौर जिले के चितलवाना ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डूंगरी में बड़ा वेतन घोटाला सामने आया है। यहां कार्यरत एलडीसी दलाराम देवासी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए मूल वेतन 22 हजार रुपये को बढ़ाकर 1 लाख 6 हजार 700 रुपये कर लिया। इस हेराफेरी से उसने 14 माह में करीब 19 लाख रुपये हड़प लिए। जीपीएफ कार्यालय की सतर्कता से यह गड़बड़ी सामने आई, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने एलडीसी को निलंबित कर दिया।

Trending Videos

 
ऑनलाइन पोर्टल का दुरुपयोग कर बढ़ाया वेतन
जानकारी के अनुसार, एलडीसी दलाराम देवासी के पास स्कूल से जुड़े सभी ऑनलाइन पोर्टल IFMS 3.0, पे-मैनेजर और SNA के आईडी-पासवर्ड थे। इन पोर्टल्स पर वेतन बिल तैयार और अप्रूव करने के लिए प्रिंसिपल के मोबाइल पर ओटीपी आता था। कक्षा के दौरान प्रिंसिपल का मोबाइल उसके पास ही रहता था, जिससे वह ओटीपी प्राप्त कर खुद के वेतन को बढ़ाकर बिल अप्रूव कर देता। जुलाई 2024 से उसने अपनी सैलरी 22 हजार से बढ़ाकर 1.06 लाख कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जीपीएफ कटौती से हुआ शक, खुला राज
गड़बड़ी का खुलासा तब हुआ जब जीपीएफ कार्यालय ने उसकी कटौती में असामान्यता देखी। मार्च 2025 से उसकी एसआईपी कटौती 7 हजार रुपये दर्ज हो रही थी, जबकि वास्तविक कटौती केवल 1200 रुपये होनी चाहिए थी। इस विसंगति को देखकर जीपीएफ कार्यालय ने मामले की जानकारी प्रिंसिपल को दी, जिसके बाद घोटाले का पर्दाफाश हुआ।

यह भी पढ़ें- Dholpur News: अंधविश्वास का खौफनाक खेल, महिला पर भूत का साया बताकर भोपा ने कोड़ों से पीटा, आरोपी गिरफ्तार
 
‘मोबाइल से ओटीपी लेकर की गई हेराफेरी’
स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सवाईराम वाघेला ने बताया कि एलडीसी ने उनके मोबाइल से ओटीपी लेकर यह गड़बड़ी की। उन्होंने कहा कि मैं अकसर कक्षा में व्यस्त रहता था और मोबाइल टेबल पर ही रखा होता था, उसी का उसने फायदा उठाया। मुझे इसकी भनक तक नहीं लगी। साथ ही बताया कि वे मामले में मुकदमा दर्ज नहीं करवा रहे हैं और एलडीसी पैसे लौटाने की बात कर रहा है।
 
शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप, जांच जारी
जिला शिक्षा अधिकारी भवरलाल परमार ने एलडीसी दलाराम देवासी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और उसका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जालौर तय कर दिया है। विभागीय जांच भी प्रस्तावित की गई है। इस घोटाले से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।


यह भी पढ़ें- Jaipur News: त्योहारी सीजन में जीएसटी कटौती का दिखा असर, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटो सेक्टर में बंपर प्री बुकिंग्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed