{"_id":"680de2150ec03b270303e2f2","slug":"jalore-now-there-is-no-mercy-for-those-who-post-inflammatory-posts-on-social-media-administration-has-become-strict-vigilant-jalore-news-c-1-1-noi1335-2881741-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalore News: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों की अब खैर नहीं, बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalore News: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों की अब खैर नहीं, बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
Published by: जालौर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 09:03 PM IST
विज्ञापन
सार
कलेक्टर ने धिकारियों को सोशल मीडिया पर अफवाहों पर रोक लगाने और भड़काऊ पोस्ट के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम और अभय कमांड सेंटर का निरीक्षण कर निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की।
अधिकारियों को निर्देश देते जिला कलेक्टर।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में जिले में शान्ति एवं कानून व्यवस्था को लेकर रविवार को डीओआईटी सभागार में वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से उपखण्ड अधिकारियों, तहसीलदारों और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई।
ये भी पढ़ें- 'दुश्मन को पीछे हटने का मौका तक नहीं मिलेगा', सैयद नसीरुद्दीन ने पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश
बैठक में जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने उपखंड अधिकारियों को जिले में कानून एवं शान्ति व्यवस्था के संबंध में अलर्ट रहते हुए प्रभावी निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रसारित अफवाहों पर रोक लगाने एवं भड़काऊ पोस्ट के माध्यम से सौहार्द बिगाड़ने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा ने सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक करने तथा थाना प्रभारियों, बीट कांस्टेबलों और आसूचना अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। वीसी में अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेश मेवाड़ा, जालोर उपखण्ड अधिकारी मनोज चौधरी, पुलिस उप अधीक्षक गौतम जैन, जालोर तहसीलदार बाबू सिंह राजपुरोहित मौजूद रहे तथा वीसी के माध्यम समस्त उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार और पुलिस अधिकारी जुड़े रहे।
ये भी पढ़ें- बारां में कांस्टेबल ने बाइक सवार को जड़ा थप्पड़, समझाने गए नेताजी पर भी छोड़ा हाथ, जानें मामला
जिला कलेक्टर ने पुलिस कंट्रोम रूम और अभय कमांड सेन्टर पहुंच निगरानी व्यवस्था का किया निरीक्षण
जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने पुलिस कंट्रोल रूम व अभय कमाण्ड सेन्टर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों द्वारा की जा रही निगरानी व्यवस्था का आवलोकन किया। उन्होंने कंट्रोल रूम में राउण्ड दी क्लॉक की जा रही निगरानी का जायजा लेते हुए दर्ज सूचनाओं का अवलोकन किया तथा रिकॉर्ड संधारण को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कार्मिकों को अलर्ट रहते हुए राउण्ड दी क्लॉक कार्य करने की बात कही। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा सहित पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
Trending Videos