Jalore News: जालौर में शैलेंद्र सिंह इंदौलिया को बनाया गया नया एसपी, ज्ञानचंद्र यादव का जयपुर तबादला
Jalore News: शैलेंद्र सिंह इंदौलिया अब तक जोधपुर पुलिस आयुक्तालय में पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय व यातायात) के पद पर कार्यरत थे, जिन्हें अब जालौर का एसपी नियुक्त किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान सरकार ने शनिवार को आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की एक बड़ी सूची जारी की, जिसके तहत जालौर जिले को नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) मिला है। शैलेंद्र सिंह इंदौलिया, जो अब तक जोधपुर पुलिस आयुक्तालय में पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय व यातायात) के पद पर कार्यरत थे, उन्हें जालौर का नया एसपी नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा जारी इस तबादला सूची में कुल 91 आईपीएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। यह आदेश संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह द्वारा जारी किया गया।
ज्ञानचंद्र यादव का जयपुर एसओजी में तबादला
जालौर के वर्तमान पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव का तबादला कर उन्हें जयपुर स्थित एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) का एसपी बनाया गया है। यादव ने जालौर में करीब 16 महीनों तक एसपी पद पर सेवाएं दीं। उन्होंने 13 मार्च 2024 को पदभार ग्रहण किया था और अब 19 जुलाई 2025 को उनका तबादला आदेश जारी किया गया।
ज्ञानचंद्र यादव के कार्यकाल में जिले में कई अहम मामलों की कार्रवाई हुई, जिनमें अपराध नियंत्रण और सामाजिक मुद्दों पर त्वरित पुलिस हस्तक्षेप प्रमुख रहा।
यह भी पढ़ें- Ajmer News: दो मासूम बहनों की नाडी में डूबने से मौत, एक-दूसरे को बचाते हुए गई जान; गांव में छाया मातम