सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore: Speaking in Panseri, Chief Minister Bhajanlal Sharma urged farmers to adopt organic farming.

Jalore News: गांव-गांव विकास का मंत्र: किसानों से बोले भजनलाल शर्मा- रसायन छोड़ो, जैविक खेती अपनाओ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Thu, 14 May 2026 07:55 AM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालोर जिले के पंसेरी गांव में आयोजित ग्राम विकास चौपाल में किसानों, पशुपालकों और ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने किसानों से जैविक खेती अपनाने और रासायनिक खाद के अत्यधिक उपयोग से बचने की अपील की।

Jalore: Speaking in Panseri, Chief Minister Bhajanlal Sharma urged farmers to adopt organic farming.
ग्राम विकास चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को  जालौर जिले के पंसेरी गांव में आयोजित ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम में किसानों, पशुपालकों और ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं और ग्रामीण विकास के विजन को साझा करते हुए किसानों से आधुनिक और जैविक खेती अपनाने की अपील की।

Trending Videos


राजस्थान को मॉडल स्टेट बनाने की तैयारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आमजन की अपेक्षाओं के अनुरूप प्रदेश के विकास का रोडमैप तैयार कर रही है, ताकि राजस्थान को मॉडल स्टेट के रूप में स्थापित किया जा सके। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-वार्ड अभियान के तहत हर पंचायत के सुनियोजित विकास का ब्लूप्रिंट तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली-पानी पर सरकार का फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बिजली और पानी की उपलब्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। किसानों की सिंचाई जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रामजल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, इंदिरा गांधी नहर परियोजना और गंगनहर के सुदृढ़ीकरण पर तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सोम-कमला-अंबा परियोजना के माध्यम से जवाई बांध में पानी पहुंचेगा, जिससे  जालौर, पाली और सिरोही जिलों को लाभ मिलेगा।

2027 तक पूरे राजस्थान में दिन में बिजली देने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 24 जिलों में किसानों को दिन के समय बिजली आपूर्ति की जा रही है। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2027 तक पूरे राजस्थान में यह सुविधा उपलब्ध कराना है।

किसानों से जैविक खेती अपनाने की अपील
कृषि क्षेत्र को लेकर मुख्यमंत्री ने किसानों से ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाए और रासायनिक खाद के अत्यधिक उपयोग से बचा जाए। उन्होंने युवाओं से भी कृषि क्षेत्र से जुड़कर इसे रोजगार का मजबूत माध्यम बनाने का आह्वान किया।

पशुपालकों के लिए सरकार की योजनाएं
मुख्यमंत्री ने पशुपालकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना, मंगला पशु बीमा योजना और मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के माध्यम से पशुपालकों को लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादकों को प्रति लीटर 5 रुपए का अनुदान दिया जा रहा है। साथ ही पशुओं के इलाज के लिए मोबाइल यूनिट वैन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

पीएम किसान योजनाओं का भी किया उल्लेख
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान कल्याण योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों को सम्मान निधि, गेहूं खरीद पर बोनस और पीएम फसल बीमा योजना के तहत त्वरित क्लेम भुगतान जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय पैदावार के अनुसार प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की जानी चाहिए, ताकि किसानों की आय बढ़ सके।

किसानों और पशुपालकों से जाना अनुभव
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उन्नत किसानों और पशुपालकों से संवाद कर उनके नवाचारों की जानकारी ली। इस दौरान किसान कलाराम चौधरी, प्रभाराम चौधरी, मानाराम चौधरी, चोपाराम चौधरी, त्रिभुवन सिंह राजपूत, रेखाराम चौधरी, रणछोड़ाराम चौधरी और पशुपालक जगाराम ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, उद्योग राज्य मंत्री के.के. विश्नोई, विधायक छगन सिंह राजपुरोहित, जीवाराम चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed