{"_id":"68028ba8ce0ba037ac07ef80","slug":"jalore-woman-constable-dismissed-from-service-jalore-news-c-1-1-noi1335-2850293-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalore News: आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त महिला कांस्टेबल बर्खास्त, पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalore News: आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त महिला कांस्टेबल बर्खास्त, पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने की कार्रवाई
Sat, 19 Apr 2025 03:56 PM IST
जालौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
Published by: जालौर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 03:56 PM IST
सार
राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र किशनगढ़ में प्रशिक्षणरत महिला कांस्टेबल को आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने और अनियमितताओं के चलते बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालोर जिले से वर्ष 2022 में भर्ती, राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र किशनगढ़ में प्रशिक्षणरत महिला कांस्टेबल संगीता (आरक्षक नंबर 805) को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई उसके आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने और लगातार अनुपस्थित रहने के चलते की गई।
विज्ञापन
जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव ने बताया कि संगीता पूर्व में आयोजित शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में अपनी भाभी विमला की जगह डमी अभ्यर्थी बनकर शामिल हुई थी। इस मामले में एसओजी, जयपुर द्वारा विमला की गिरफ्तारी के बाद संगीता प्रशिक्षण केंद्र, किशनगढ़ से फरार हो गई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bikaner News: घर में सो रही महिला की हत्या, मकान में चल रही अवैध गतिविधियों से जुड़ रहा मामला
विज्ञापन
प्रशिक्षण से पहले भी संगीता छह बार ड्यूटी से अनुपस्थित रह चुकी थी। फरारी के बाद उसे पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से रिकॉल नोटिस जारी किया गया और समाचार पत्रों में सार्वजनिक सूचना भी प्रकाशित की गई, लेकिन वह मुख्यालय पर उपस्थित नहीं हुई।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा इस मामले की जांच करवाई गई। जांच अधिकारी द्वारा की गई जांच में संगीता न तो उपस्थित हुई और न ही कोई स्पष्टीकरण दिया। जांच में आरोप सिद्ध पाए गए। इन तथ्यों के आधार पर दिनांक 17 अप्रैल 2025 को संगीता को राजस्थान पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।