{"_id":"67c19b232966da8f0a02653a","slug":"major-action-by-karda-police-2187-kg-poppy-husk-and-51-grams-of-powdery-substance-seized-under-operation-bhaukaal-two-suspicious-trucks-seized-jalore-news-c-1-1-noi1335-2675682-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalore News: क्या है ऑपरेशन भौकाल...इसके तहत पुलिस करती है ये बड़े काम, दो संदिग्ध ट्रक जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalore News: क्या है ऑपरेशन भौकाल...इसके तहत पुलिस करती है ये बड़े काम, दो संदिग्ध ट्रक जब्त
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
Published by: जालौर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
सार
जालौर जिले में करड़ा पुलिस ने ऑपरेशन भौकाल के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डोडा पोस्त और दो ट्रक को जब्त किया है।
ट्रक जब्त
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जालौर में पुलिस का मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। पुलिस की इस सख्ती का नतीजा है कि अवैध गतिविधियों में लिप्त लोग अब गिरफ्त में आने लगे हैं। इसी कड़ी में करड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.187 किलोग्राम डोडा पोस्त और 51 ग्राम पाउडरनुमा मादक पदार्थ जब्त किया। इसके साथ ही दो संदिग्ध ट्रकों को भी कब्जे में लिया गया है।
Trending Videos
पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में करड़ा थाना पुलिस अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर नजर बनाए हुए थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि खारा गांव में एक दुकान के पीछे संदिग्ध गतिविधियां हो रही है। इस पर थानाधिकारी कमलेश के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और मौके पर दबिश दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जैसे ही पुलिस टीम दुकान के पास पहुंची और तलाशी ली, जिसमें दुकान के पिछले दरवाजे से अंदर घुसने पर पीले रंग के प्लास्टिक बैग में भरा हुआ 2.187 किलोग्राम डोडा पोस्त और एक पॉलिथीन में रखा हुआ 51 ग्राम पाउडरनुमा मादक पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी मनोहरलाल पुत्र ठाकराराम विश्नोई बांगडवा निवासी खारा के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी मनोहरलाल की तलाश शुरू कर की।
इसी दौरान एएसआई चुनाराम को सूचना मिली कि खारा गांव में मनोहरलाल के घर के पास दो संदिग्ध ट्रक खड़े हैं। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और देखा कि महाराष्ट्र के पासिंग नंबर के दो ट्रक घर के पास खड़े थे। जब पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से इन ट्रकों के बारे में जानकारी मांगी, तो कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। ट्रकों के मालिक या चालक भी मौके पर नहीं थे। शक होने पर पुलिस ने धारा 106 बीएनएसएस के तहत इन ट्रकों को जब्त कर लिया और जांच शुरू कर दी।
पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव ने बताया कि जालौर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। करड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.187 किलोग्राम डोडा पोस्त और 51 ग्राम पाउडरनुमा मादक पदार्थ जब्त किया। इसके साथ ही आरोपी के घर से दो संदिग्ध ट्रकों को भी कब्जे में लिया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।