सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore News: Husband and wife arrested with poppy husk in Sanchore

Jalore News: सांचौर में 13.647 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, 94 हजार नकद और मोटरसाइकिल जब्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Thu, 10 Apr 2025 08:08 AM IST
विज्ञापन
सार

आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त से अर्जित 94,310 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।

Jalore News: Husband and wife arrested with poppy husk in Sanchore
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

जालोर जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान जारी है। इसी कड़ी में सांचौर थाना पुलिस ने ऑपरेशन भौकाल के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 13.647 किलोग्राम डोडा पोस्त, 94,310 रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है।
Trending Videos


एसपी ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में थाना अधिकारी देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबिर सूचना पर सांचौर कस्बे के एलआईसी चौराहे पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार राजुराम और उसकी पत्नी बाबुदेवी, निवासी बलाना, को रोका गया। तलाशी में उनके पास से 2.009 किलोग्राम डोडा पोस्त और अवैध मादक पदार्थ की बिक्री से अर्जित 94,310 रुपये नकद बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- विश्व शांति एवं सर्व कल्याण की सामूहिक कामना को लेकर नवकार महामंत्र का जाप, भक्त हुए शामिल

इसके बाद पुलिस टीम ने बलाना गांव में राजुराम के घर दबिश दी, जहां से 11.638 किलोग्राम डोडा पोस्त और पीसने और नापतौल में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक कांटा, मिक्सी और प्लास्टिक थैलियां बरामद की गईं। इस तरह कुल 13.647 किलोग्राम डोडा पोस्त, नकदी और एक मोटरसाइकिल जब्त कर पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

ये भी पढ़ें- 'मुस्लिम समाज के दबे-कुचले और शोषित वर्ग के लिए न्याय का मार्ग', वक्फ कानून पर बोले MLA बाबा बालकनाथ

एसपी ज्ञानचंद यादव ने बताया कि सांचौर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए 13.647 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त से अर्जित 94,310 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed