सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   SI Recruitment Exam 2021: Studio operator arrested for preparing dummy candidates by editing photos

SI भर्ती परीक्षा 2021: जालोर भीनमाल में SOG की कार्रवाई, मिक्सिंग कर फोटो बनाने वाला स्टूडियो संचालक गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Tue, 15 Apr 2025 03:06 PM IST
विज्ञापन
सार

जांच में सामने आया कि गिरफ्तार एसडीएम हनुमानाराम ने भी महेंद्र से फोटो मिक्सिंग करवाई थी, जिसे उपयोग कर डमी कैंडिडेट बनकर परीक्षा दी गई। एसओजी ने महेंद्र को कोर्ट में पेश कर 16 अप्रैल तक रिमांड पर लिया है। 

SI Recruitment Exam 2021: Studio operator arrested for preparing dummy candidates by editing photos
आरोपी फोटो स्टूडियो संचालक महेंद्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जालौर जिले के भीनमाल में एसओजी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फोटो स्टूडियो के संचालक महेंद्र कुमार बोराणा निवासी भीनमाल को गिरफ्तार किया है। एसओजी ने यह कार्रवाई SI भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक प्रकरण में की है। जानकारी के अनुसार, महेंद्र बोराणा ने आरोपी रामनिवास विश्नोई की फोटो एडिट कर नई फोटो तैयार की थी। आरोपी महेंद्र ने मूल अभ्यर्थी और डमी अभ्यर्थी की फोटो मिक्सिंग कर नई फोटो तैयार की, जिसे बाद में प्रवेश पत्र पर चिपका कर परीक्षा दी गई थी।
Trending Videos


ये भी पढ़ें- शिक्षा मंत्री ने संस्कृत महाविद्यालय के नवीन भवन का किया भूमि पूजन, लालसोट के पास होगा तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओजी जांच में सामने आया कि गिरफ्तार एसडीएम हनुमानाराम ने भी आरोपी महेंद्र कुमार से रामनिवास विश्नोई और नरपतलाल की फोटो से अपनी फोटो मिक्स करवा कर नई फोटो तैयार करवाई थी। हनुमानाराम ने इसी एडिटेड फोटो का उपयोग कर डमी कैंडिडेट बन परीक्षा दी थी।

ये भी पढ़ें-  तेज रफ्तार कार ने बाइक के मारी भीषण टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत; परिजनों में मची चीख पुकार

एसओजी ने आरोपी महेंद्र बोराणा को भीनमाल से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे 16 अप्रैल तक एसओजी रिमांड पर सौंपा है। फिलहाल एसओजी की टीम आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है। पूछताछ में यह जानकारी जुटाई जा रही है कि महेंद्र ने अब तक कितने अभ्यर्थियों की फोटो मिक्सिंग कर इस तरह नई फोटो तैयार की है। साथ ही पेपर लीक प्रकरण में और भी नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed