सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore News: The effect of cold continues in Jalore, fog increased the problems of drivers

Jalore News: जालोर में ठंड का कहर जारी, तापमान गिरा, कोहरे के चलते सड़कों पर रेंगते रहे वाहन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Mon, 13 Jan 2025 10:36 AM IST
विज्ञापन
सार

जालोर में लगातार सर्दी बढ़ती जा रही है, जिसमें घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50-60 मीटर तक सीमित हो गई। वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में सर्दी और कोहरे का प्रभाव जारी रहने की संभावना जताई है।

Jalore News: The effect of cold continues in Jalore, fog increased the problems of drivers
जालौर में कोहरे का असर लगातार बढ़ रही है सर्दी.. हवाओं के चलते तापमान में गिरावट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जालोर में जिले में लगातार सर्दी का सितम जारी है तापमान में गिरावट के साथ कोहेरे का असर देखा जा रहा है। पिछले दो दिन से मौसम में बड़ा उतार चढ़ाव का दौर चल रहा है। सुबह से जालोर सहित आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। इस कारण विजिबिलिटी करीब 50 से 60 मीटर रही। इस दौरान वाहन चालकों को दिन में वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। मौसम विभाग ने कल भी कोहरा रहने के साथ आगामी दिनों में सर्दी का प्रकोप बढ़ने की संभावना जताई है।
Trending Videos


बता दें जालोर में पिछले कुछ दिनों से मौसम सामान्य होने से आमजन को सर्दी से राहत मिली थी। 8 जनवरी से प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के प्रभाव से कई जिलो में कोहरा, बारिश और ओले गिरे हैं। इसके प्रभाव से 8 जनवरी को जालोर में रात का तापमान 24 घंटों में 3.8 डिग्री गिरकर 2.9 डिग्री पहुंचा था। इससे सर्दी का प्रकोप फिर बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 10 व 11 जनवरी को हल्की बूंदाबांदी हुई तथा शनिवार की रात का तापमान 11.8 डिग्री के साथ ही जालोर सहित आसपास के क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा है। कोहरा छाया रहने से किसानों को फसल में बड़ा फायदा होने की संभावना है। जालोर में दो दिन से बादलों की आवाजाही के चलते शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को रात के तापमान में 5.2 डिग्री बढ़ोतरी होकर 11.8 डिग्री और दिन के तापमान 4.6 डिग्री गिरावट होकर 23.9 डिग्री दर्ज किया गया है। जिससे सर्दी का प्रकोप लगातार जारी है। वहीं, शुक्रवार को रात का तापमान 6.6 व दिन का तापमान 28.5 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विशेषज्ञ आनंद कुमार शर्मा ने बताया उत्तरी दिशाओं की और पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के चलते पश्चिमी राजस्थान में अभी सर्दी का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। प्रदेश में कई जगह हुई बारिश और ओलावृष्टि के चलते जालोर में सोमवार को भी हलका कोहरा छाया रहने के साथ ओस गिरने की संभावना है। हालांकि तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed