सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   Jhalawar: Elderly man consumes poison after dispute with BJP leader, dies during treatment; case registered

Jhalawar News: भाजपा नेता के साथ कथित विवाद के बाद बुजुर्ग ने कीटनाशक पीया, इलाज के दौरान हुई मौत; मामला दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: झालावाड़ ब्यूरो Updated Fri, 03 Apr 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
सार

बार-बार की कहासुनी और तनाव एक बुजुर्ग के लिए जानलेवा साबित हुआ। भाजपा नेता के साथ हुए कथित विवाद के बाद बुजुर्ग ने ऐसा कदम उठाया की उनकी मौत हो गई। मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है।
 

Jhalawar: Elderly man consumes poison after dispute with BJP leader, dies during treatment; case registered
मृतक भेरू सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा नेता से कथित विवाद और लगातार कहासुनी से परेशान होकर एक बुजुर्ग ने कीटनाशक पी लिया, जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार क्षेत्र के बेड़ला गांव निवासी भेरू सिंह (60) की तबीयत बिगड़ने पर 31 मार्च को उन्हें चौमहला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें झालावाड़ अस्पताल रैफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाधिकारी रामकरण कटारिया ने बताया कि मृतक के पुत्र श्याम सिंह ने मामले में  रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में परिजनों ने आरोप लगाया है कि कागड़िया निवासी उन्हैल भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुल्तान सिंह के साथ आए दिन कहासुनी और धमकियों से परेशान होकर भेरू सिंह ने मंगलवार शाम करीब 7 बजे कीटनाशक का सेवन कर लिया था, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई थी। 

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: जनगणना में लगाई मृत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ड्यूटी, नगर निगम का बड़ा खेला; उठे सवाल

वहीं आरोपी सुल्तान सिंह ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने केवल जानवरों को पानी पिलाने के लिए कुछ समय के लिए बिजली सप्लाई चालू करने की बात कही थी और किसी तरह की कहासुनी या विवाद नहीं हुआ।

झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में शुक्रवार को मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed