सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   Husband Pushes Wife into Well in Jhalawar Low Water Level Saves Her Life Accused Absconding

Rajasthan News: झालावाड़ में पति ने पत्नी को कुएं में दिया धक्का, कम पानी होने से बची जान; आरोपी फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: झालावाड़ ब्यूरो Updated Mon, 27 Apr 2026 12:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan News: झालावाड़ के झितापुरा गांव में एक पति ने पत्नी को कुएं में धक्का दे दिया। कुएं में पानी कम होने से महिला की जान बच गई। परिजनों ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...

Husband Pushes Wife into Well in Jhalawar Low Water Level Saves Her Life Accused Absconding
अस्पताल में पीड़िता का इलाज जारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

झालावाड़ जिले के झितापुरा गांव में रविवार शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक पति ने अपनी पत्नी को कुएं में धक्का दे दिया। गनीमत रही कि कुएं में पानी कम था, जिससे महिला की जान बच गई। घटना के बाद से आरोपी पति फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
Trending Videos


खेत पर ले जाकर दिया धक्का
पीड़ित महिला कंचन बाई (40) ने बताया कि उसका पति राय सिंह उसे खेत पर प्याज की फसल में पानी देने के बहाने लेकर गया था। दोनों कुएं के पास खड़े होकर बात कर रहे थे। इसी दौरान पति ने उसे कुएं में पानी देखने के लिए कहा और जैसे ही वह झुककर पानी देखने लगी, पीछे से धक्का दे दिया। कुएं में गिरने के बाद महिला पत्थर पकड़कर खड़ी रही। बताया जा रहा है कि कुआं करीब 60 फीट गहरा है, लेकिन उसमें लगभग चार फीट पानी ही था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साले को दी गलत जानकारी
घटना के बाद आरोपी पति ने महिला के भाई को फोन कर बताया कि उसकी बहन कहीं गायब हो गई है। सूचना मिलने पर महिला का भाई रात करीब 10 बजे गांव पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से तलाश शुरू की। बाद में महिला के कुएं में होने की जानकारी मिली, जिसके बाद उसे सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें-  विधानसभा को फिर बम से उड़ाने की धमकी, तीसरी बार मिला ईमेल; परिसर कराया गया खाली

पुलिस ने दर्ज किए बयान
महिला को तुरंत झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने आंख के पास मामूली चोट बताई है। फिलहाल महिला का इलाज जारी है। पुलिस ने पीड़िता का पर्चा बयान दर्ज कर लिया है और आरोपी पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इधर, परिजनों का कहना है कि पति-पत्नी की शादी करीब 20 साल पहले हुई थी और उनका एक 10 साल की बेटी है। घटना से पहले घर में किसी तरह का विवाद भी सामने नहीं आया था। ऐसे में अचानक इस तरह की घटना ने सभी को हैरान कर दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed