सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   Police Guard the Temple for Nine Days, Goddess Adorned with Government-Owned Ornaments

Jhalawar News: इस मंदिर में नौ दिनों तक पुलिस देती है पहरा, सरकारी आभूषणों से होता है माता का श्रृंगार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: हिमांशु सिंह Updated Thu, 26 Mar 2026 04:18 PM IST
विज्ञापन
सार

झालावाड़ जिले के असनावर के पास मुकंदरा पर्वतमाला में स्थित मां रातादेवी मंदिर नवरात्र के दौरान विशेष आस्था का केंद्र बन जाता है। नौ दिनों तक यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु राजस्थान और मध्य प्रदेश से दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

Police Guard the Temple for Nine Days, Goddess Adorned with Government-Owned Ornaments
माता के मंदिर में 9 दिन तक पुलिस देती है पहरा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

झालावाड़ जिले के असनावर के पास मुकंदरा की पहाड़ियों के बीच बसे लावासल गांव में स्थित मां रातादेवी का मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है। नवरात्र के नौ दिनों में यहां श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ता है। सिर्फ जिले ही नहीं, बल्कि राजस्थान के अन्य हिस्सों और पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश से भी बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। रामनवमी के अवसर पर यहां भंडारे का आयोजन भी किया जाता है।
Trending Videos


नौ दिनों तक पुलिस देती है पहरा
इस मंदिर की खास बात यह है कि नवरात्रि के पूरे नौ दिन यहां पुलिस का कड़ा पहरा रहता है। पहले दिन झालरापाटन तहसील की ट्रेजरी से माता के श्रृंगार के लिए आभूषण विधिवत तरीके से लाए जाते हैं। पूजा-अर्चना के बाद माता का श्रृंगार किया जाता है और इसके बाद पुलिस गार्ड लगातार नौ दिनों तक इन आभूषणों की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। नवरात्रा समाप्त होने पर दशहरे के दिन ये आभूषण वापस ट्रेजरी में जमा कर दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खींची वंश की कुलदेवी हैं मां रातादेवी
मां रातादेवी को खींची राजवंश की कुलदेवी माना जाता है, इसलिए इस वंश के सदस्य यहां विशेष रूप से पूजा-अर्चना करने आते हैं। सफेद संगमरमर से बने इस मंदिर में देशी घी के दीये लगातार जलते रहते हैं। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है, यही कारण है कि कई श्रद्धालु नंगे पैर पैदल यात्रा कर यहां पहुंचते हैं।

ये भी पढ़ें- चैत्र नवरात्रि: 51 शक्तिपीठों में शामिल है सिरोही का अर्बुदादेवी मंदिर, गुप्त स्वरूप में होती है मां की पूजा

मंदिर परिसर में लगता है मेला
नवरात्र के दौरान मंदिर परिसर में मेला भी लगता है, जहां पूजा सामग्री से लेकर अन्य वस्तुओं की दुकानें सजती हैं। हाड़ौती क्षेत्र के अलावा मध्य प्रदेश से भी व्यापारी यहां दुकानें लगाने आते हैं। अष्टमी पर हवन और भंडारे का आयोजन होता है, जबकि नवमी पर कन्या पूजन और कन्या भोज किया जाता है।

35 लाख की लागत से तैयार हो रहा डोम
श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में करीब 35 लाख रुपये की लागत से एक आधुनिक डोम का निर्माण किया जा रहा है। यह डोम 125 फीट लंबा, 82 फीट चौड़ा और 31 फीट ऊंचा होगा, जिसमें बैठने की व्यवस्था, गार्डन, सीसीटीवी कैमरे और बेहतर जल निकासी जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed