सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Due to a power fault caused by a storm in Likhwa village, Jhunjhunu district

अंधड़ के बाद लीखवा में बिजली का कहर: कई घरों के उपकरण जले, बेड में लगी आग; महिला भी आई करंट की चपेट में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झूंझुनू Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Sun, 14 Jun 2026 10:52 AM IST
विज्ञापन
सार

झुंझुनूं के लीखवा गांव में अंधड़ के दौरान बिजली लाइन में फॉल्ट होने से कई घरों में हाई वोल्टेज करंट पहुंच गया। इससे विद्युत उपकरण जल गए, एक मकान के बेड में आग लग गई और एक महिला करंट की चपेट में आ गई। ग्रामीणों ने मुआवजे और बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

Due to a power fault caused by a storm in Likhwa village, Jhunjhunu district
तेज वोल्टेज से घरों की बिजली लाइन खराब हो गई।
विज्ञापन

विस्तार

झुंझुनूं जिले के पिलानी क्षेत्र में आए तेज अंधड़ और खराब मौसम के बाद लीखवा गांव में बिजली व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई। अंधड़ के दौरान बिजली लाइन में आए फॉल्ट के कारण कई घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया, जिससे विद्युत उपकरण जलकर खराब हो गए। एक मकान में तो बेड में आग लग गई, जबकि एक महिला करंट की चपेट में आ गई। 



ग्रामीणों के अनुसार तेज अंधड़ के दौरान बिजली लाइन में अचानक फॉल्ट होने से कई घरों में असामान्य वोल्टेज पहुंच गया। इससे घरेलू उपकरणों को भारी नुकसान हुआ। लीखवा निवासी विनोद जांगिड़ के घर में तीन पंखे, एक फ्रिज और बिजली फिटिंग जलकर खराब हो गई। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब बंद पड़े मकान में रखे बेड में आग लग गई। आग से बेड का काफी हिस्सा जल गया और घर के अंदर रखा सामान भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी को झटका, प्रदर्शन की नहीं मिली अनुमति; आज होगा बड़ा एलान
विज्ञापन


विनोद जांगिड़ के बड़े भाई सुनील जांगिड़ ने बताया कि उनका भाई नौकरी के कारण बाहर रहता है। घटना की सूचना मिलने पर जब उन्होंने घर का ताला खोलकर देखा तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए। कई विद्युत उपकरण खराब हो चुके थे और बेड आग की चपेट में आकर जल गया था। उन्होंने बताया कि यदि आग समय रहते नियंत्रित नहीं होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

इसी तरह बंसीलाल पुत्र धर्मपाल मेघवाल के घर में भी बिजली फॉल्ट ने भारी नुकसान पहुंचाया। उनके घर के चार पंखे, पानी की मोटर, बिजली फिटिंग और बिजली मीटर पूरी तरह जल गए। अचानक हुए नुकसान से परिवार को आर्थिक झटका लगा है। वहीं लखीराम के घर में भी करंट दौड़ने की घटना सामने आई। इस दौरान घर की एक महिला करंट की चपेट में आ गई। हालांकि परिजनों की सतर्कता और समय रहते किए गए प्रयासों से महिला को सुरक्षित बचा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बिजली फॉल्ट, लो-वोल्टेज और 11 केवी लाइन से जुड़ी समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं। बार-बार तार टूटने और बिजली व्यवस्था में गड़बड़ी के कारण लोगों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि गांव की बिजली व्यवस्था की व्यापक जांच कर स्थायी समाधान किया जाए और प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

झुंझुनू जिले के लिखवा हुआ गांव में आंधी के कारण बिजली फाल्ट होने से जले लाखों रुपए के उपकरण

आग से जला बिस्तर
 

झुंझुनू जिले के लिखवा हुआ गांव में आंधी के कारण बिजली फाल्ट होने से जले लाखों रुपए के उपकरण

घरों की लाइन भी खराब हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed