फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Due to high-voltage current in Birol, Nawalgarh, electrical equipment worth lakhs of rupees was burnt

Jhunjhunu News: नवलगढ़ में हाई वोल्टेज का कहर, 20 घरों के लाखों के विद्युत उपकरण जले

Sun, 05 Jul 2026 07:23 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Sun, 05 Jul 2026 07:23 PM IST
सार

झुंझुनूं के नवलगढ़ स्थित बिरोल रोड पर बिजली लाइन में फॉल्ट के बाद हाई वोल्टेज आने से 15–20 घरों के टीवी, कूलर, पंखे समेत कई विद्युत उपकरण जल गए। बिजली निगम ने जांच और नुकसान का सर्वे कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Due to high-voltage current in Birol, Nawalgarh, electrical equipment worth lakhs of rupees was burnt
आग लगने की घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झुंझुनू जिले के नवलगढ़ कस्बे के बिरोल रोड स्थित अंबेडकर पार्क क्षेत्र में रविवार दोपहर बिजली लाइन में आए फॉल्ट के बाद अचानक हाई वोल्टेज आने से हड़कंप मच गया। कुछ ही सेकंड में करीब 15 से 20 घरों में लगे टीवी, कूलर, पंखे, सेट-टॉप बॉक्स, चार्जर समेत कई विद्युत उपकरण जल गए। एक घर में एलईडी टीवी में आग लग गई, हालांकि समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय बिजली निगम की टीम क्षेत्र में लाइन पर मरम्मत कार्य कर रही थी। मरम्मत पूरी होने के बाद जैसे ही बिजली आपूर्ति बहाल की गई, अचानक लाइन में हाई वोल्टेज दौड़ गया। इससे कई घरों में लगे उपकरणों से चिंगारियां निकलने लगीं और लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी सत्यनारायण सबल ने बताया कि उनके घर का एलईडी टीवी तेज धमाके के साथ फट गया और उसमें आग लग गई। परिवार के सदस्यों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। घटना के दौरान कई लोग अपने घरों का मुख्य स्विच बंद करने के लिए दौड़ पड़े। घटना के बाद प्रभावित परिवार नुकसान का आकलन करने में जुट गए। लोगों का कहना है कि करीब 15 से 20 घरों में लाखों रुपये के विद्युत उपकरण क्षतिग्रस्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  खंभे हटाए बिना ही बना दी सड़क; लोगों ने पूछा- हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?


सूचना मिलने पर बिजली निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सिटी जेईएन पूजा चौधरी ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। प्रभावित उपभोक्ताओं के नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी और नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद क्षेत्रवासियों में बिजली निगम के प्रति नाराजगी है। लोगों का कहना है कि बिरोल रोड क्षेत्र में बिजली लाइनों में फॉल्ट और तकनीकी खामियों की शिकायतें पहले भी आती रही हैं। उन्होंने बिजली लाइनों के रखरखाव में सुधार, सुरक्षा उपकरण लगाने और नियमित निगरानी की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed