Jhunjhunu News: पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से गूंजा गुढ़ा गौड़जी, मुस्लिम समाज ने रैली निकालकर जताया आक्रोश
पहलगाम हमले के विरोध में जिले के गुढ़ा गौड़जी कस्बे में मुस्लिम समाज द्वारा जन आक्रोश रैली निकाली गई। रैली में प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए कहा कि भीख में मिला पाकिस्तान हमारे देश के भाईचारे को नहीं तोड़ सकता।
विस्तार
पहलगाम में हुए आतंकी हमले से देशभर में गुस्सा है। अलग-अलग राज्यों में पाकिस्तान के खिलाफ विरोध जताया जा रहा है। इसी क्रम में झुंझुनू जिले के गुढ़ा गौड़जी कस्बे में मुस्लिम समाज के लोगों ने एक जन आक्रोश रैली निकाली। रैली में 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे लगाए गए और भारत सरकार से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की गई। यह रैली मरकज मस्जिद से शुरू होकर भोड़की चौक तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी मौजूद रहा।
ये भी पढ़ें: Rajasthan News: भट्टी सी तप रही है धोरों की धरती, बाड़मेर में पारा 47 के पास पहुंचा, आज से बदलेगा मौसम
रैली को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता इमरान चोपदार ने कहा कि पाकिस्तान की स्थिति बेहद कमजोर है। वह खुद आर्थिक संकट और आतंकी गतिविधियों से जूझ रहा है। ऐसे देश का भारत जैसे भाईचारे और एकता वाले देश पर कोई असर नहीं हो सकता। यह देश महात्मा गांधी का है, जिन्ना का नहीं। पाकिस्तान की मंशा हमारे समाज में धार्मिक वैमनस्य फैलाने की थी लेकिन हम सब एकजुट हैं और भाईचारे के साथ खड़े हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि आतंकवाद कायरता की निशानी है और भारत का हर नागरिक उसकी निंदा करता है। रैली में युवाओं से शांति बनाए रखने और देश में एकता व सद्भाव को मजबूत करने का संदेश भी दिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
