फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Husband Arrested for Hiding Wife Body After Murder Confesses to the Crime During Police Interrogation

Rajasthan: शराब के पैसे नहीं दिए तो पत्नी का गला घोंटा, 3 दिन तक संदूक में छिपाए रखा शव; ऐसे खुला राज

Thu, 23 Jul 2026 09:57 AM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Thu, 23 Jul 2026 09:57 AM IST
सार

Rajasthan News: झुंझुनूं के सूरजगढ़ में पत्नी की हत्या कर शव को संदूक में छिपाने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर हत्या करने की बात कबूल की है।

विज्ञापन
Husband Arrested for Hiding Wife Body After Murder Confesses to the Crime During Police Interrogation
पत्नी की हत्या कर इसी बक्से में छिपाया था शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ थाना पुलिस ने पत्नी की हत्या कर शव को घर में रखे संदूक में छिपाने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति कृष्ण कुमार जाट (40) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने घरेलू विवाद के दौरान पत्नी सुलोचना (34) की हत्या कर शव को छिपाने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब हत्या के पीछे के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन


भाई की शिकायत पर खुला हत्या का राज
पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई को रघुवीरपुरा निवासी रतन कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बहन सुलोचना की हत्या कर उसके पति ने शव को घर में रखे संदूक में छिपा दिया है। सूचना पर सूरजगढ़ थाना पुलिस अगवाना खुर्द गांव पहुंची और घर में रखे संदूक को खुलवाया। संदूक से महिला का शव बरामद हुआ, जिससे तेज दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद हत्या का मामला दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन


तकनीकी जांच के बाद आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी विकास धींधवाल के सुपरविजन में गठित टीम ने तकनीकी और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर आरोपी कृष्ण कुमार को दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब के पैसे नहीं देने पर कर दी हत्या
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 18 जुलाई को शराब पीने के लिए उसने पत्नी से पैसे मांगे थे। पैसे देने से इनकार करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में उसने पहले पत्नी के साथ मारपीट की और फिर चुन्नी व जूतों के फीते से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने घर में रखा करीब साढ़े तीन फीट का संदूक खाली किया और शव को उसमें ठूंस दिया। शव के हाथ बांध दिए और पैर मोड़कर संदूक में रख दिए। इसके बाद ऊपर गद्दा और चादर बिछाकर पूरे मामले को छिपाने का प्रयास किया। अपने 16 वर्षीय बेटे को भी उसने यह कहकर गुमराह किया कि उसकी मां ननिहाल गई है।

दुर्गंध से खुला राज, परिचित ने दी पुलिस को सूचना
करीब तीन दिन बाद संदूक से दुर्गंध आने लगी तो आरोपी घबरा गया। उसने गांव के एक परिचित से इस बारे में सलाह ली। पूछताछ के दौरान जब उसने पूरी घटना बता दी तो संबंधित व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, शव बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


क्या बोले पुलिस अधिकारी
थानाधिकारी रामसिंह यादव ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार हत्या के आरोप में गिरफ्तार कृष्ण कुमार को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed