सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Chidawa police keeping a close watch on suspicious white Apache bikes

Jhunjhunu News: संदिग्ध सफेद अपाचे बाइकों पर चिड़ावा पुलिस की कड़ी नजर, एक ही दिन में 5 बाइक जब्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Thu, 27 Feb 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस की सख्ती के बाद बुधवार को चिड़ावा थाना क्षेत्र से सफेद रंग की 5 अपाचे बाइक जब्त की गईं। हैरानी की बात यह रही कि इन बाइकों के मालिकों के पास कोई वैध कागजात नहीं मिले। अब पुलिस इन वाहनों का पूरा रिकॉर्ड खंगाल रही है और इनके मालिकों से पूछताछ कर रही है।

Chidawa police keeping a close watch on suspicious white Apache bikes
जब्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झुंझुनूं के चिड़ावा थाना पुलिस ने सफेद रंग की अपाचे बाइकों पर विशेष नजर रखनी शुरू कर दी है। इसका बड़ा कारण चोरी की बढ़ती घटनाएं और इन वारदातों में संदिग्ध सफेद अपाचे बाइकों का इस्तेमाल बताया जा रहा है। पुलिस ने अभियान चलाकर एक ही दिन में बिना दस्तावेज वाली 5 अपाचे बाइकों को जब्त किया है।
Trending Videos


चोरी की वारदातों में अपाचे बाइक का इस्तेमाल
चिड़ावा थाना इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे पुलिस और आम जनता में चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के दौरान पिचानवां गांव में एक सफेद रंग की अपाचे बाइक को संदिग्ध रूप से घूमते हुए पाया। इसके बाद पुलिस ने सभी जवानों को निर्देश दिया कि इलाके में सफेद अपाचे बाइक दिखने पर उसकी सख्ती से जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही दिन में 5 बाइक जब्त, कोई दस्तावेज नहीं मिला
पुलिस की सख्ती के बाद बुधवार को चिड़ावा थाना क्षेत्र से सफेद रंग की 5 अपाचे बाइक जब्त की गईं। हैरानी की बात यह रही कि इन बाइकों के मालिकों के पास कोई वैध कागजात नहीं मिले। अब पुलिस इन वाहनों का पूरा रिकॉर्ड खंगाल रही है और इनके मालिकों से पूछताछ कर रही है।

चोरों की तलाश तेज, पुलिस टीमों का गठन
चिड़ावा थानाप्रभारी आशाराम गुर्जर ने बताया कि चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए रात्रि गश्त और दिन में भी निगरानी बढ़ा दी गई है। इसके अलावा पुलिस टीमों का गठन कर संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

बाइकों को जब्त करने की कार्रवाई एएसआई प्रहलाद सिंह, हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार, कांस्टेबल अमित डाटिका, विकास डारा, योगेश शर्मा, गौरव और जोगेंद्र सिंह ने की। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन बाइकों का चोरी की घटनाओं से कोई संबंध है या नहीं।








 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed