{"_id":"681f18ddec82b5466903b79d","slug":"jhunjhunu-news-assistant-medical-surgeon-posted-in-udhampur-martyred-body-will-be-brought-to-the-village-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu News: उधमपुर में तैनात असिस्टेंट मेडिकल सर्जन पाक हमले में शहीद, गांव लाया जाएगा पार्थिव शरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu News: उधमपुर में तैनात असिस्टेंट मेडिकल सर्जन पाक हमले में शहीद, गांव लाया जाएगा पार्थिव शरीर
Sat, 10 May 2025 02:44 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 10 May 2025 02:44 PM IST
सार
उधमपुर में तैनात वायु सेना के मेडिकल असिस्टेंट सर्जन पाकिस्तान की ओर से किए गए हमले में शहीद हो गए। वे जिले के मेहरादासी गांव के रहने वाले थे और बीते 14 सालों से भारतीय वायु सेना में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के मंडावा क्षेत्र के मेहरादासी गांव के रहने वाले वायु सेना के मेडिकल असिस्टेंट सर्जन सुरेन्द्र कुमार जम्मू-कश्मीर के उधमपुर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से किए गए हमले में शहीद हो गए। सुरेन्द्र की पोस्टिंग उधमपुर में थी, जो जम्मू से करीब 65 किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन
जिला कलेक्टर राम अवतार मीणा ने शहीद की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरेन्द्र कुमार 39 विंग उधमपुर में तैनात थे। वे भारतीय वायु सेना में पिछले 14 वर्षों से सेवाएं दे रहे थे। शुक्रवार रात हुए हमले में वे वीरगति को प्राप्त हुए। उनका पार्थिव शरीर के गांव लाने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jaisalmer News: भारतीय सेना ने हवा में मार गिराए पाकिस्तानी ड्रोन, पूरे जिले में कंप्लीट ब्लैक आउट, सेना सतर्क
विज्ञापन
झुंझुनू के स्थानीय निवासी कृष्ण कुमार जानू ने बताया कि सुरेन्द्र कुमार वायु सेना में उधमपुर तैनात थे एवं काफी मिलनसार व्यक्ति थे और हाल ही में उन्होंने यहां नए मकान का गृह प्रवेश किया था।
स्थानीय जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेन्द्र कुमार अपने पीछे पत्नी, 8 वर्षीय बेटी और 5 वर्षीय बेटे को छोड़ गए हैं। उनका परिवार उन्हीं के साथ उधमपुर में रह रहा था। अभी तक उनकी मां को शहादत की खबर नहीं दी गई है। उनके पिता शिशुपाल सिंह सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त थे और अब इस दुनिया में नहीं हैं।
सुरेन्द्र 29 मार्च को गांव आए थे और 15 अप्रैल को परिवार सहित ड्यूटी पर लौटे थे। गांव में उनके नए मकान का गृह प्रवेश हाल ही में हुआ था। उनकी शहादत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है।