{"_id":"69b576afab869b69e1076d09","slug":"police-raid-on-spa-center-in-jhunjhunu-4-girls-and-3-youths-including-a-young-woman-from-thailand-arrested-jhunjhunu-news-c-1-1-noi1438-4049836-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu Crime: स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, थाईलैंड की युवती समेत सात गिरफ्तार; कार्रवाई से इलाके में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu Crime: स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, थाईलैंड की युवती समेत सात गिरफ्तार; कार्रवाई से इलाके में हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: झुंझुनू ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 08:36 AM IST
विज्ञापन
सार
झुंझुनूं में पुलिस ने पंचदेव मंदिर रोड स्थित एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर थाईलैंड की युवती सहित चार लड़कियों और तीन युवकों को गिरफ्तार किया। स्पा की आड़ में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई की गई, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
झुंझुनूं शहर में शनिवार को पुलिस ने स्पा सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचदेव मंदिर रोड स्थित एक स्पा सेंटर पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने थाईलैंड की एक युवती सहित चार लड़कियों और तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में संदिग्ध और अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
Trending Videos
कोतवाली थाना प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने शहर के कई कैफे, रेस्टोरेंट, बार और स्पा सेंटरों पर अचानक छापेमारी की। इसी दौरान पंचदेव मंदिर रोड स्थित एक स्पा सेंटर में पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों के संकेत मिले। जांच के दौरान वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की गई और मौके से सात लोगों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ें: घरेलू सिलिंडरों की कमी पर कोटा विधायक ने दी सफाई, बोले- सिलिंडर की नहीं है, कमी जनता हो रही पैनिक
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार लड़कियों में एक युवती थाईलैंड की निवासी है, जबकि अन्य लड़कियां हरियाणा, असम और झुंझुनूं की बताई जा रही हैं। चारों लड़कियों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। विदेशी युवती के भारत आने के उद्देश्य, उसके वीजा और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।
इसके अलावा स्पा सेंटर से तीन युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनमें संदीप (25) निवासी चिराणा, थाना गुढ़ा (झुंझुनूं), अकरम (25) निवासी अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) और नितेश (40) निवासी झुंझुनूं शहर शामिल हैं। पुलिस सभी से पूछताछ कर मामले की गहराई से जांच कर रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य कैफे, बार और स्पा सेंटरों में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।