फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Former Child Welfare Committee Chairperson Archana Choudhary and Husband Arrested

Rajasthan: बाल कल्याण समिति की पूर्व अध्यक्ष अर्चना चौधरी व पति गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से नियुक्ति का आरोप

Sun, 24 May 2026 05:31 PM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू/जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू/जयपुर Published by: Sabahat Husain Updated Sun, 24 May 2026 05:31 PM IST
सार

Fake Document Appointment Case: झुंझुनू में बाल कल्याण समिति की पूर्व अध्यक्ष अर्चना चौधरी और उनके पति लेफ्टिनेंट कर्नल दिनेश कुमार को फर्जी दस्तावेजों के जरिए नियुक्ति हासिल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। तीन साल पुरानी शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने दोनों को रिमांड पर भेजा।

विज्ञापन
Rajasthan News: Former Child Welfare Committee Chairperson Archana Choudhary and Husband Arrested
इनपर हुई कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाल कल्याण समिति की पूर्व अध्यक्ष अर्चना चौधरी और उनके पति लेफ्टिनेंट कर्नल दिनेश कुमार को झुंझुनूं कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी से नियुक्ति हासिल करने का आरोप है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जुलाई 2023 में झुंझुनूं निवासी आरटीआई एक्टिविस्ट राजेश अग्रवाल ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोप था कि अर्चना चौधरी ने अपने पति लेफ्टिनेंट कर्नल दिनेश कुमार और अन्य के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और अयोग्य होने के बावजूद बाल कल्याण समिति में अध्यक्ष पद पर नियुक्ति प्राप्त कर ली।

विज्ञापन

करीब तीन साल तक चली जांच के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 120बी, 420, 467, 468 और 471 के तहत दोनों को आरोपी मानते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  बाइक सवार तीन लोगों को ट्रेलर ने रौंदा, तीनों की मौत; चालक फरार

गौरतलब है कि अर्चना चौधरी की नियुक्ति पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुई थी। बाल कल्याण समिति किशोर न्याय अधिनियम के तहत गठित एक महत्वपूर्ण न्यायपीठ है, जिसे प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के अधिकार प्राप्त होते हैं। यह समिति जरूरतमंद बच्चों की देखभाल और संरक्षण से जुड़े मामलों में काम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed