Jhunjhunu News: झुंझुनूं में शातिर बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 मोटरसाइकिल बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार
Jhunjhunu News: झुंझुनूं में पुलिस ने शातिर बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में 11 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झुंझुनूं जिले की पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने झुंझुनूं, सीकर और जयपुर ग्रामीण में 15 से 20 वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है।
सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र से खुला राज
पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत और वृत्ताधिकारी वीरेंद्र कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में कोतवाली थानाधिकारी हरजिंद्र सिंह की टीम ने पिछले एक महीने में 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। तफ्तीश की दिशा तब साफ हुई जब 24 अगस्त को शारदा अस्पताल के पास से जसवंत जांगीड़ की हीरो स्प्लेंडर प्लस चोरी हुई। इसी सुराग से पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने की रणनीति बनाई।
वैशाली नगर रोड से दबोचे आरोपी
7 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक चोरी की बाइक बेचने की फिराक में शहर में घूम रहे हैं। पुलिस ने वैशाली नगर रोड पर नंबर प्लेट मुड़ी हुई बाइक पर सवार तीन संदिग्धों को रोका। पूछताछ में उनकी पहचान दीपक (19), सचिन (23) और विकास कुमार (23), निवासी खंडेला (सीकर) के रूप में हुई। सख्ती से पूछताछ में तीनों ने बाइक चोरी की वारदातों का राज उगल दिया।
यह भी पढ़ें- Sikar News: खाटूश्यामजी में महिलाओं के बीच हुई लाठी जंग, दौड़ा-दौड़ा कर पीटा; डर के मारे जड़ हुए श्रद्धालु
11 मोटरसाइकिलें बरामद, और खुलासों की उम्मीद
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एनएच-11 के निर्माणाधीन पुल के पास एक पहाड़ी की तलहटी से 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। ये बाइक या तो बेच दी जाती थीं या फिर उनके पुर्जे निकालकर कबाड़ियों को खपाए जाते थे। पुलिस का मानना है कि गहन पूछताछ में कई और वारदातों का खुलासा होगा।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: सिरोही में नकली नोट बनाने का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार; पूर्व में भी दर्ज हैं कई मामले
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X