सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Rajasthan News: Home Minister Amit Shah not insult Baba Saheb Ambedkar says BJP leader Rajendra Rathore

Rajasthan: केंद्रीय मंत्री शाह के बयान में बाबा साहब का अपमान करने जैसी कोई बात नहीं, बोले राजेंद्र राठौड़

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 02 Jan 2025 03:46 PM IST
विज्ञापन
सार

बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ ने झुंझुनूं में कांग्रेस पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का अपमान करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने बाबा साहेब अंबेडकर पर दिए गए अमित शाह के बयान पर भी सफाई दी।

Rajasthan News: Home Minister Amit Shah not insult Baba Saheb Ambedkar says BJP leader Rajendra Rathore
भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का बार-बार अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसान का बेटा उपराष्ट्रपति बना है, जो कांग्रेस को पच नहीं रहा। राठौड़ ने झुंझुनूं में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए स्वागत के दौरान यह बयान दिया।

Trending Videos


पूर्व नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार के एक साल के कार्यकाल पर बात करते हुए इसे बेमिसाल बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक साल में 50 प्रतिशत से अधिक संकल्प पूरे कर प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया है। राजेंद्र राठौड़ ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से किसान विरोधी रही है। यही कारण है कि आज एक किसान का बेटा उपराष्ट्रपति के पद पर होने से उन्हें परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वन नेशन-वन इलेक्शन योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वन स्टेट-वन इलेक्शन की कल्पना को साकार कर रहे हैं। सरकार जल्द ही निकाय और पंचायतीराज चुनावों को लेकर स्पष्टता लाएगी।

भजनलाल सरकार के एक साल को बताया बेमिसाल
राठौड़ ने सरकार के एक साल को उपलब्धियों से भरा बताते हुए कहा कि अब तक 50 प्रतिशत से अधिक संकल्प पूरे किए गए हैं और 10 नई नीतियां बनाई गई हैं। राइज़िंग राजस्थान में 35 लाख करोड़ के एमओयू हुए हैं। इनके कार्यान्वयन के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। राठौड़ ने दावा किया कि इन एमओयू के धरातल पर आने से उद्योगों का विकास होगा, निवेश आएगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर सफाई
अमित शाह के बाबा साहब अंबेडकर पर दिए गए बयान पर विवाद को लेकर राठौड़ ने विपक्ष पर चाय के प्याले में तूफान लाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री के पूरे बयान को सुनने पर यह स्पष्ट होता है कि उसमें बाबा साहब के अपमान जैसी कोई बात नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed