सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Rajasthan Weather Hailstorm along with rain in Jhunjhunu Kashmir-like scene seen on first day of March

Rajasthan Weather: झुंझुनूं में बारिश के साथ गिरे ओले, मार्च महीने के पहले दिन दिखा कश्मीर जैसा नजारा

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 01 Mar 2025 04:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Jhunjhunu Weather: राजस्थान में एक मार्च को मौसम का मिजाज बदल गया। झुंझुनूं समेत कई जगहों से बारिश, आंधी औक ओले गिरने के समाचार मिले हैं। झुंझुनूं के ग्रामीण इलाकों में खेतों में ओले गिरने से सफेद चादर बिछ गई।

Rajasthan Weather Hailstorm along with rain in Jhunjhunu Kashmir-like scene seen on first day of March
बारिश के साथ गिरे ओले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसे झुंझुनूं के खेतड़ी इलाके का बताया जा रहा है। फोटो में देखा जा सकता है कि चारो तरफ दूर-दूर तक ओले ही ओले दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसे चूरू के राजगढ़ का बताया जा रहा है। फोटो में देखा जा सकता है कि चारों तरफ दूर-दूर तक ओले ही ओले दिखाई दे रहे हैं, जिसकी वजह कश्मीर जैसे नजारे दिखाई दिए हैं।

Trending Videos


झुंझुनूं के क्षेत्रों में हुई यह ओलावृष्टि किसानों के लिए बेहद बुरी खबर है। यह वीडियो देखकर आप स्थिति को भयावहता समझ सकते हैं। बता दें कि राजस्थान मौसम विभाग ने 28 फरवरी को चूरू और झुंझुनूं समेत कई जगहों के लिए बारिश, ओले और आंधी का अलर्ट जारी कर रखा था। झूंझुनूं में दिन भर तेज हवाएं चलती रहीं। मौसम विभाग के अनुसार, इस समय रबी की फसलें पकने को हैं। गेहूं, जौ, सरसों आदि की फसलें पककर तैयार खड़ी हैं। इतने भयंकर ओले गिरने से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

राजस्थान में बदला मौसम
प्रदेश में बार-बार मौसम में बदलाव का दौर जारी है। बीते दो दिनों से सक्रिय नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में बारिश के साथ अब ओले भी गिरने शुरू हो गए हैं। शनिवार सुबह झुंझुनूं तथा तिजारा में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। इससे यहां फसलों में भारी नुकसान की आशंका है। इससे पहले शुक्रवार को चूरू में भी ओलावृष्टि हुई थी। 


मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज शनिवार को भी बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है। राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान तापमान की बात करें तो सबसे अधिक अधिकतम तापमान पाली में 35.0 सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं निम्नतम न्यूनतम तापमान बारां में 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अधिकांश हिस्सों में हवा में नमी की औसत मात्रा 27 से 99 फीसदी के बीच दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed