{"_id":"67bef2447594bd296f07affd","slug":"shame-on-humanity-dumper-driver-was-kidnapped-and-a-video-was-made-of-her-in-the-nude-pointing-a-pistol-at-his-temple-then-the-youth-took-turns-committing-misdeeds-jhunjhunu-news-c-1-1-noi1347-2668585-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu News: डंपर चालक का अपहरण कर नग्नावस्था में बनाया वीडियो; फिर युवकों ने किया कुकर्म, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu News: डंपर चालक का अपहरण कर नग्नावस्था में बनाया वीडियो; फिर युवकों ने किया कुकर्म, तीन गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: झुंझुनू ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 04:59 PM IST
विज्ञापन
सार
उदयपुरवाटी क्षेत्र में एक डंपर चालक का अपहरण कर पिस्तौल की नोक पर कुकर्म, नग्नावस्था का वीडियो और मारपीट कर रुपए छीन के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी अभी फरार है, जिसे पुलिस तलाश रही है।
पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।
विज्ञापन
विस्तार
झुंझुनू के उदयपुरवाटी क्षेत्र में एक डंपर चालक का अपहरण कर उसके साथ कुकर्म करने, कनपटी पर पिस्तौल तानकर नग्नावस्था में वीडियो बनाने और मारपीट कर 92 हजार रुपए छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने उदयपुरवाटी थाने में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
Trending Videos
सीआई कस्तूर वर्मा ने बताया कि पीड़ित डंपर चालक ने रिपोर्ट दी कि 24 फरवरी की शाम करीब 6:30 बजे वह मंडावरा ताल स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के बाद एक होटल पर चाय पी रहा था। इस दौरान एक कार आकर रुकी, जिसमें लीलवा की ढाणी निवासी महेंद्र गुर्जर, कमलेश गुर्जर, निवास गुर्जर और भोपाल गुर्जर सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों ने जबरन उसे कार में डालकर अपहरण किया और रास्ते में मारपीट की। फिर बड़ाऊ-रसूलकर ले जाकर उसकी कनपटी पर पिस्तौल तानकर नग्नावस्था में वीडियो बना लिया। इसके बाद चारों आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ कुकर्म किया और 92 हजार नकद व गले से चांदी की चेन लूट ली। फिर उसका मोबाइल तोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी कमलेश गुर्जर, निवास गुर्जर और भोपाल गुर्जर को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अन्य आरोपी महेंद्र गुर्जर अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
