सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   There was a loud uproar in Lalpur village over a border dispute, and a woman fainted

Jhunjhunu News: लालपुर में सीमाज्ञान को लेकर बवाल, विरोध के बीच महिला बेहोश; राजस्व टीम को लौटना पड़ा वापस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झूंझुनू Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Sun, 14 Jun 2026 11:24 AM IST
विज्ञापन
सार

झुंझुनूं के लालपुर गांव में भूमि सीमाज्ञान की कार्रवाई के दौरान एक पक्ष के विरोध से तनाव की स्थिति बन गई। विरोध के बीच एक महिला बेहोश हो गई। पर्याप्त पुलिस बल नहीं होने के कारण राजस्व विभाग की टीम कार्रवाई पूरी किए बिना लौट गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

There was a loud uproar in Lalpur village over a border dispute, and a woman fainted
लालपुर गांव में सीमा ज्ञान को लेकर हुआ जोरदार हंगामा महिला हुई बेहोश
विज्ञापन

विस्तार

झुंझुनूं जिले के लालपुर गांव में जमीन के सीमाज्ञान (सीमा निर्धारण) की कार्रवाई उस समय विवादों में घिर गई, जब एक पक्ष ने मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और विरोध के दौरान एक महिला की तबीयत बिगड़ने से वह बेहोश हो गई। बढ़ते विरोध और सीमित पुलिस जाब्ते के चलते राजस्व विभाग की टीम सीमाज्ञान की प्रक्रिया पूरी किए बिना ही वापस लौट गई। वहीं कार्रवाई के दौरान विरोधी पक्ष और पुलिसकर्मियों के बीच हुई तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।



जानकारी के अनुसार, लालपुर गांव में भूमि विवाद से जुड़े मामले में सीमाज्ञान की कार्रवाई के लिए तहसीलदार महेंद्र मूंड के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची थी। टीम ने नियमानुसार सीमाज्ञान की प्रक्रिया शुरू करने का प्रयास किया, लेकिन एक पक्ष ने इसका विरोध जताते हुए कार्रवाई पर आपत्ति दर्ज कराई। विरोध बढ़ने के साथ मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और माहौल गर्मा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अंधड़ के बाद लीखवा में बिजली का कहर: कई घरों के उपकरण जले, बेड में लगी आग; महिला भी आई करंट की चपेट में
विज्ञापन


इसी दौरान विरोध कर रही एक महिला अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। महिला की तबीयत बिगड़ने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनों और मौजूद लोगों ने महिला को संभाला। घटना के बाद तनाव और बढ़ गया, जिसके चलते प्रशासन को स्थिति संभालने में मशक्कत करनी पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान विरोधी पक्ष और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी बहस भी हुई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक कहासुनी चलती रही। घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

तहसीलदार महेंद्र मूंड ने बताया कि संबंधित जमीन का वर्षों पहले दो भाइयों के बीच बंटवारा और खाता विभाजन हो चुका था। इनमें से एक भाई ने अपनी जमीन बेच दी थी, जिसे बाद में अन्य लोगों ने खरीद लिया। वर्तमान खरीदार द्वारा जमीन का सीमाज्ञान करवाने के लिए आवेदन किया गया था, जिसके आधार पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि विरोध और पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध नहीं होने के कारण सीमाज्ञान की कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी। प्रशासन अब मामले की समीक्षा कर रहा है और आवश्यक पुलिस व्यवस्था के साथ आगामी दिनों में दोबारा सीमाज्ञान की कार्रवाई की जा सकती है।

 

लालपुर गांव में सीमा ज्ञान को लेकर हुआ जोरदार हंगामा महिला हुई बेहोश

लालपुर गांव में सीमा ज्ञान को लेकर हुए हंगामे के दौरान महिला बेहोश हो गई।

 

लालपुर गांव में सीमा ज्ञान को लेकर हुआ जोरदार हंगामा महिला हुई बेहोश

लालपुर गांव में सीमा ज्ञान को लेकर हुए हंगामे के दौरान महिला बेहोश हो गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed