सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu After assurance water supply employees arrived to repair borewell people welcomed playing band-baja

Jhunjhunu News: आश्वासन के बाद बोरवेल ठीक करने पहुंचे जलदाय कर्मचारी, लोगों ने बैंड-बाजा बजाकर किया स्वागत

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Thu, 01 May 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
सार

ग्रामीणों ने अलग-अलग धुनों से जलदाय कर्मचारियों का स्वागत किया। उन्हें अनूठे अंदाज में ताने भी मारे। ताकि गर्मी के दिनों में जलदाय कर्मचारी अपने कर्तव्य और आमजन की पीड़ा समझ सकें।

Jhunjhunu After assurance water supply employees arrived to repair borewell people welcomed playing band-baja
अनोखा विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झुंझुनूं जिले के चिड़ावा में जलदायकर्मियों को उलाहना देने के लिए वार्ड के लोगों ने कर्मचारियों का अनूठा स्वागत किया। दरअसल, चिड़ावा कस्बे के अरड़ावतिया कॉलोनी में करीब आठ दिन पहले सांडों की लड़ाई में बोरवेल की पाइप और वॉल्व टूट गया था। इसे लेकर लगातार वार्ड के लोग जलदाय कर्मचारियों से गुहार लगा रहे थे। वहीं, पूरे इलाके में पानी सप्लाई बंद हो चुकी थी।

Trending Videos


गर्मी का मौसम होने के बावजूद भी जलदाय कर्मचारी सिर्फ कोरे आश्वासन दे रहा था। तब जाकर क्षेत्र के लोगों ने आपस में चंदा इकट्ठा कर पाइप और वॉल्व मंगवाया, जिसकी सूचना जब जलदाय विभाग के कर्मचारियों को लगी तो वो भी मौके पर पहुंचे। जब जलदाय विभाग के कर्मचारी पहुंचे तो पिछले आठ दिनों से परेशान वार्ड के लोगों ने मौके पर ही एक बैंड बजाने वाले ग्रुप को बुलाया। बैंड बजाने वाला ग्रुप भी अपनी ड्रेस में सजकर पहुंचा और जमकर बैंड बजाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आरोपी को लाते समय हुआ हादसा, बीगोद थाने के सिपाही की मौत, दो पुलिसकर्मी सहित पांच घायल

अनूठे अंदाज में उलाहना दिया
अलग-अलग धुनों से इन जलदाय कर्मचारियों का स्वागत कर उन्हें अनूठे अंदाज में उलाहना दिया गया, ताकि गर्मी के दिनों में जलदाय कर्मचारी आमजन की पीड़ा समझें। इस मामले को लेकर जलदाय विभाग के अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है तो वहीं कर्मचारियों ने सामान न होने का रोना रोया है।

यह भी पढ़ें: बंद पड़े बैंक खातों के माध्यम से 12 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी, जानें पूरा मामला

इस पर सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक पारीक बिट्टू ने सरकार से मांग की है कि जमीन में तो पानी सीमित है। लेकिन सरकार कम से कम सभी कार्यालयों में सामान तो उपलब्ध करवाए, ताकि पाइप लाइन, वॉल्व, मोटर आदि के अभाव में तो पानी की किल्लत न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed