{"_id":"69d07d35f5d56ae3f3036836","slug":"young-man-from-jhunjhunu-to-buy-scooter-miscreants-shot-him-in-chest-and-threatened-to-kill-his-friend-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu: स्कूटी लेने गया था युवक, बदमाशों ने सीने में मार दी गोली, दोस्त को भी दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu: स्कूटी लेने गया था युवक, बदमाशों ने सीने में मार दी गोली, दोस्त को भी दी जान से मारने की धमकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,झुंझुनू
Published by: झुंझुनू ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 08:24 AM IST
विज्ञापन
सार
Jhunjhunu: झुंझुनू जिले में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक अपने दोस्त के साथ नई स्कूटी लेने जा रहा था। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी कर दी है। हत्या का आरोपी विजय और उसके साथी फरार हैं।
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान के झुंझुनूं जिले में दिनदहाड़े एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। बाइक सवार बदमाशों ने युवक के सीने में गोली मारकर उसे घायल कर दिया। मृतक अपने दोस्त के साथ नई स्कूटी लेने के लिए जाने वाला था। वारदात के बाद पुलिस ने पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी है और आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है।
Trending Videos
मृतक के पिता का पहले ही हो चुका है निधन
मृतक का नाम मुकेश है। वह अपने दोस्त योगेश के साथ नई स्कूटी लेने के लिए सिंघाना जा रहा था। इसी दौरान जब मुकेश घर से आधार कार्ड लेने की ओर जा रहा था, तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। मुकेश के पिता पहले ही निधन हो चुके हैं और उसके दो बहनें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक के दोस्त ने क्या बताया?
मृतक के दोस्त योगेश ने बताया कि वह इश्कपुरा का रहने वाला है और मुकेश डूमोली गांव का निवासी था। दोनों आज नई स्कूटी लेने सिंघाना जा रहे थे। योगेश ने कहा कि मुकेश ने उन्हें फोन कर बताया था और वह शिव मंदिर के पास इंतजार कर रहा था। इसी दौरान योगेश के पास घर से फोन आया कि मुकेश को किसी ने गोली मार दी है। इसके बाद आरोपी योगेश के सामने आया और कहा कि तुझे भी गोली मारकर खत्म कर दूंगा।
ये भी पढ़ें: किसानों की फसल बर्बाद, 25 जिलों में अलर्ट जारी
गोली मारने वाले आरोपी का नाम विजय
योगेश ने बताया कि मुकेश को लेकर वह अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। योगेश के अनुसार गोली मारने वाले आरोपी का नाम विजय है, जो उसी गांव का रहने वाला है। विजय स्प्लेंडर बाइक पर था, जिस पर कुल तीन लोग सवार थे। इसके अलावा आरोपियों के पास दो और बाइक भी थीं, जिन पर कई लोग बैठे थे। गोली मारने वाली बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश में पूरी ताकत लगा रही है।