सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   ashok gehlot attacks bjp rss acb corruption law and order rajasthan politics

Rajasthan: 'राजस्थान में सरकार नहीं, आरएसएस चला रहा सिस्टम', अशोक गहलोत का बड़ा हमला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2026 02:49 PM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर से दिल्ली रवाना होने से पहले भाजपा सरकार, आरएसएस, एसीबी, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान में वास्तविक सत्ता मुख्यमंत्री के बजाय आरएसएस के हाथों में है और कई महत्वपूर्ण फैसलों में उसका प्रभाव दिखाई देता है।

ashok gehlot attacks bjp rss acb corruption law and order rajasthan politics
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को दिल्ली रवाना होने से पहले भाजपा सरकार, आरएसएस, एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी), भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला। मीडिया से बातचीत में अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि राजस्थान में वास्तविक सत्ता मुख्यमंत्री के बजाय आरएसएस के हाथों में है और सरकार के महत्वपूर्ण फैसलों पर उसका प्रभाव साफ दिखाई देता है।



"मुख्यमंत्री सिर्फ मुखौटे बनकर रह गए"

अशोक गहलोत ने भजन लाल सरकार पर निशाना साधते हुए  कहा कि राज आरएसएस कर रहा है। ये तो मुखौटे हैं खाली।  फैसले कहीं और से लिए जा रहे हैं।। उन्होंने दावा किया कि ट्रांसफर-पोस्टिंग सहित कई अहम प्रशासनिक निर्णयों में आरएसएस की भूमिका दिखाई देती है। गहलोत ने कहा कि प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार की कार्यप्रणाली से परेशान है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किरोड़ी लाल मीणा पर भी साधा निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री ने कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि किरोड़ी लाल मीणा लंबे समय से बिना तथ्यों के आरोप लगाने की राजनीति करते रहे हैं।  गहलोत ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि को तथ्यों के आधार पर ही बयान देना चाहिए और निराधार आरोपों से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर लगाए गए आरोपों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया स्वाभाविक है।
विज्ञापन


एसीबी की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

अशोक गहलोत ने एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग पर दबाव बनाकर कार्रवाई करवाई जा रही है। गहलोत ने कहा कि प्रदेश में एसीबी की छापेमारी को लेकर वसूली जैसी शिकायतें सामने आई हैं, जिससे विभाग की निष्पक्षता पर सवाल उठे हैं। उन्होंने दावा किया कि एसीबी के अधिकारी दबाव में काम कर रहे हैं और जांच एजेंसियों की स्वतंत्रता प्रभावित हो रही है।

महेश जोशी के मामले का किया जिक्र

गहलोत ने पूर्व मंत्री महेश जोशी का उदाहरण देते हुए कहा कि एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के बाद एसीबी द्वारा दोबारा गिरफ्तारी किया जाना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि अपने तीनों मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान उन्होंने कभी भी एसीबी के कामकाज में हस्तक्षेप नहीं किया।

भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा

भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भी अशोक गहलोत ने राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि राजस्थान में भ्रष्टाचार की सभी सीमाएं पार हो चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कई मामलों में संतोषजनक जवाब देने में विफल रही है।गहलोत ने कहा कि प्रदेश में हत्या, दुष्कर्म और डकैती जैसी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हुई है।

कानून-व्यवस्था सुधारने की मांग

अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री से कानून-व्यवस्था में सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि विपक्ष प्रदेशहित में किए जाने वाले हर सकारात्मक प्रयास का समर्थन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed